Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM Yogi का बयान- दिल्ली में केजरीवाल का उतना ही अधिकार, जितना अन्य राज्यों से आए लोगों का…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के विकास में दूसरे राज्यों से आए लोगों के योगदान की सराहना की और वक्फ बोर्ड को भू-माफिया बोर्ड बनने से रोकने की अपील की.

CM Yogi

योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

CM Yogi speaks on Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान पर सीएम योगी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में जितना अधिकार अरविंद केजरीवाल का है उतना ही अन्य राज्यों से आए हुए लोगों का भी है. लोग दिल्ली की सुविधाओं और विकास में महत्तवूर्ण योगदान देते हैं. सीएम योगी शुक्रवार को प्रयागराज में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे राज्य के नागरिक को दिल्ली का मतदाता बनने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दिल्ली में सरकार की भी किसी प्रकार की सेवा से जुड़ा है तो उसे मतदाता बनने का अधिकार है. इसके अलावा दिल्ली के निर्माण में लगे श्रमिक वर्ग हो या व्यवसायी हो, राजनेता हो या अन्य प्रोफेशनल सभी का दिल्ली पर उतना ही अधिकार है जितना अरविंद केजरीवाल का है. मतदाता बनाने काम चुनाव आयोग के हस्तक्षेप से होता है इसमें किसी सरकार का कोई रोल नहीं है. केजरीवाल ने संवैधानिक संस्था पर प्रश्न उठाया है.

हजारों वर्षों की विरासत जुड़ी है कुंभ की प्रचीन परंपरा- सीएम योगी

महाकुंभ के आयोजन की जमीन पर विवाद खड़ा करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वही लोग विवाद खड़ा कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि कुंभ की परंपरा प्राचीन है, यह हजारों वर्षों की विरासत के साथ जुड़ी हुई है. हम किसी मत और मजहब के खिलाफ नहीं है, लेकिन अगर कोई 1400 वर्षों के इतिहास वाले इस्लाम को हजारों वर्षों की विरासत पर थोपने का प्रयास करेगा तो यह किसी को स्वीकार नहीं होगा.

सीएम योगी ने कहा कि जिनको विकास पसंद नहीं है ऐसे लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. ये भव्य आयोजन में व्यवधान पैदा करने की मानसिकता है. सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कुंभ के भू-भाग को वक्फ की भूमि बताकर इसे लेने का दावा कर रहे हैं, वह मानसिकता किसी पवित्र उद्देश्य से नहीं हो सकती. यह किसी अच्छे आयोजन में व्यवधान पैदा करने का कुत्सित प्रयास हो सकता है, यह कुदृष्टि किसी भू-माफिया की हो सकती है. इसलिए वक्फ बोर्ड को भू माफिया बोर्ड न बनाएं. सीएम योगी इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके वक्त जमीनों पर कब्जे हुए इस विवाद के पीछे वही लोग हैं. इनके आकाओं का कहना ही है जो ‘प्लाट खाली है, वो प्लाट हमारी है’ ये नारा पहले भी लगते रहे हैं. लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से आज प्रयागराज नए रूप में सभी के सामने है- योगी

सीएम योगी ने कहा कि इस बार महाकुंभ का आयोजन 10 हजार एकड़ जमीन पर हो रहा है. इसके अलावा 5 हजार एकड़ में अन्य पार्किंग की जगह आरक्षित की गई है. सीएम योगी ने कहा कि जब देश गुलाम था तब मुगलों और अंग्रेजों ने कुंभ के आयोजन पर अनेक रोड़े अटकाने का प्रयास किए थे, वे यहां से वसूली करते थे. लेकिन आजादी के बाद भी कुंभ को अच्छी सुविधा नहीं मिल पाई. प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से आज यहां कुछ हो पा रहा है, यही नहीं प्रयागराज शहर भी आज नए रूप में हम सभी के सामने है.

सीएम योगी ने कहा कि यहां कुंभ का आयोजन पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ होगा. आस्था और आधुनिकता का एक महासमागम के रूप में कुंभ देश और दुनिया के समाने सबसे बड़े आयोजन के रूप में सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: CM Yogi ने कुंभ मेले में यूपी स्टेट पवेलियन का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक विविधता का होगा दर्शन

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital