Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भगवान का आगमन होना है…’, श्री कल्कि धाम निर्माण कार्य पर कुमार विश्‍वास ने ऐसे की आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रशंसा

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं श्री कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम संभल जनपद में श्री कल्कि धाम का निर्माण करा रहे हैं. इस कार्य के लिए लोकप्रिय कवि कुमार विश्‍वास ने आचार्य प्रमोद कृष्णम की सराहना की.

kumar vishwas acharya-pramod-krishnam

श्रीकल्कि धाम में आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ डॉ. कुमार विश्वास

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं श्री कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम इन दिनों श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए विशेष रूप से हो रहे ‘शिलादान महायज्ञ’ अनुष्ठान के लिए बिहार प्रवास पर हैं.

नवंबर महीने में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल में 108 कुंडीय महायज्ञ और शिलादान अनुष्ठान का भव्य आयोजन कराया था, जहां उन्‍होंने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के साथ आहुति दी थी. उस दौरान देशभर के साधु-संत एवं कई गणमान्‍य हस्तियां वहां पहुंची थीं.

कुछ समय पहले विख्‍यात कवि कुमार विश्‍वास ने भी आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ मंच साझा किया था. कुमार विश्‍वास ने आचार्य की तारीफों के पुल बांधे थे. उन्‍होंने ‘अपने-अपने राम’ कथा के दौरान भी निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम का जिक्र किया था.

श्री कल्कि धाम में आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ डॉ. कुमार विश्वास (फाइल फोटो)

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के अनुसार, वे जो मंदिर निर्माण करा रहे हैं, वो भगवान ‘कल्कि’ का विश्‍व में पहला मंदिर है. और, यह ऐसा भी पहला मंदिर है, जो भगवान के अवतार धारण करने से लाखों वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो जाएगा.

‘भगवान कहेंगे बच्‍चों ने इंतजाम बड़ा अच्‍छा किया’

विकसित होते कल्कि धाम के बारे में कुमार विश्‍वास का कहना है कि वहां बहुत अच्‍छे से काम चल रहा है. उन्‍होंने कल्कि धाम निर्माण कार्य का उल्‍लेख करते हुए एक बयान में कहा, “यह संकल्प हम सबका है. यहां भगवान का आगमन होना है. उससे पहले यहां ऐसे वृक्ष लगा जाएं, यहां ऐसे पक्षी लाकर छोड़े जाएं, यहां ऐसा गौवंश विकसित किया जाए, यहां ऐसा माहौल बना दिया जाए कि भगवान जब पृथ्वी पर आएं…कल्कि पीठ का वैभव देखें, जब 85 फीट ऊंचे गर्भगृह के नीचे अपना स्थान देखें, जब वे कल्कि अवतार के रूप में आएं तो मुस्कुरा कर हमारी भारतेश्वरी माता पदमा से ये कहें- बच्‍चों ने इंतजाम बड़ा अच्‍छा किया है. बच्‍चों ने काम तो अच्‍छा किया है.”

आचार्य प्रमोद कृष्णम के समक्ष उनकी प्रशंसा करते हुए कुमार विश्‍वास ने कहा, ‘हाल में ही दीपावली पर आपकी बेटियों ने अल्पना बनाई और आपने बाहर आकर फोटो खींचकर फेसबुक पर लगाया कि बेटियों ने अल्पना बनाई है. तो (कल्कि धाम में) काम हो ऐसा कि जब भगवान कल्कि अवतार के रूप में आएं तो कहें- बच्‍चों ने काम तो अच्छा किया है.’

यह भी पढिए: Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने जब महायज्ञ में दी आहुतियां, तस्वीरों में देखिए श्री कल्कि महोत्सव के अद्भुत-अविस्मरणीय पल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital