रेलवे जंक्शन पर उमड़ी महाकुंभ जाने वालों की भीड़
Maha Kumbh stampede: इस समय प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है. ऐसे में आज यानी 29 जनवरी को ही मौनी अमावस्या भी है. इसके बाद तीन फरवरी को बसंत पंचमी है. इस अवसर पर संगम में डुबकी लगाना बेहद पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन संगम में डुबकी लगाने से जनम जनम के पाप कट जाते हैं. ऐसे में प्रयागराज में मौनी अमावस्या की वजह से काफी भीड़ देखने को मिल रहा है जिसके चलते पंडिट दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जिसके चलते प्रयागराज वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है.
महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दरअसल इन दिनों महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है. संगम जाने वाले सभी मार्ग भीड़ से पट गए हैं. मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलने वाले भी रेंग रहे हैं. वह पैर तक पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग के साथ शास्त्री ब्रिज, नाग वासुकी रोड, झूंसी रोड सभी मार्गों पर भयंकर भीड़ संगम की ओर बढ़ रही है. सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं.
प्रयागराज जाने वालीं सभी स्पेशल ट्रेनें हुई रद्द
भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सिर्फ पंडिट दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोक दिया गया है. लेकिन रेगुलर ट्रेनें चल रही हैं. सिर्फ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है जो पंडिट दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जा रही है. पंडिट दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन फिलहाल रद्द कर दी गई है. प्रयागराज में ज्यादा भीड़ होने के चलते स्पेशल ट्रेनों को रोक दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Stampede In Mahakumbh: महाकुंभ में भगदड़ पर विपक्षी नेताओं ने जताया दुख, शाही स्नान को लेकर योगी सरकार से की ये अपील
महाकुंभ में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान
बता दें कि महाकुंभ में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. मौनी अमावस्या के पर्व पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी से ही लगभग 1 करोड़ यात्री रोजाना महाकुंभ में आने लगे हैं. इतनी भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों के लिए विशेष योजना और कुछ प्रतिबंध लागू किए है. ये प्रतिबंध मौनी अमावस्या से एक दिन पहले और दो दिन बात तक लागू होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
