महाकुंभ की घटना पर विपक्षी नेताओं ने जताया दुख.
Stampede In Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है.
खड़गे ने जताया दुख
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि महाकुंभ के दौरान, तीर्थराज संगम के तट पर हुई भगदड़ से कई लोगों की जान गई है और अनेकों लोगों के घायल होने का समाचार बेहद हृदयविदारक है. श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ और घायलों की शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं.
महाकुंभ के दौरान, तीर्थराज संगम के तट पर हुई भगदड़ से कई लोगों की जान गई है और अनेकों लोगों के घायल होने का समाचार बेहद हृदयविदारक है।
श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ और घायलों की शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं।
आधी अधूरी व्यवस्था,…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 29, 2025
अखिलेश ने व्यक्त किया शोक
अखिलेश यादव ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है. श्रद्धांजलि! इसके साथ ही उन्होंने सरकार से भी अपील की. उन्होंने कहा, “गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए. मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए.”
महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!
हमारी सरकार से अपील है कि:
– गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
– मृतकों के शवों को चिन्हित… pic.twitter.com/xZcaU940cO— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 29, 2025
उन्होंने आगे कहा, “जो लोग बिछड़ गए हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किए जाएं. हेलीकॉप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए. सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखंड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए.”
उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वे इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें. सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे. हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना.”
मायावती ने क्या कहा?
वहीं, बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख मायावती ने प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर दुख जताया. उन्होंने कहा, “प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुंभ में हुई भगदड़, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवाई है और घायल हुए हैं, यह अति दुखद और चिंतनीय है. ऐसे समय में कुदरत पीड़ितों को इस दुख को सहने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना है.”
प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये है। यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय। ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों कोे इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना।
— Mayawati (@Mayawati) January 29, 2025
केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर दुख जताया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद है. इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. ईश्वर उनके परिवारों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें. सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि धैर्य बनाए रखें और सावधानी बरतें. प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें.”
महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर उनके परिवारों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि धैर्य बनाए रखें और सावधानी बरतें। प्रशासन के निर्देशों…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



