Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ड्रग्स माफियाओं की आएगी शामत, खुलेगी पुलिस और प्रशासन की पोल, भारत एक्सप्रेस पर जल्द आ रहा है ‘ऑपरेशन ड्रग्स कैपिटल’

आखिर देश की राजधानी में चल क्या रहा है? क्या वाकई दिल्ली ड्रग्स माफियाओं की गिरफ्त में है? हकीकत जानने के लिए भारत एक्सप्रेस की Special Investigation Team की खास पड़ताल ‘ऑपरेशन ड्रग्स कैपिटल’.

Operation Drugs Capital

30 जनवरी को रात 8 बजे ऑपरेशन ड्रग्स कैपिटल.

Operation Drugs Capital: दिल्ली पुलिस देश की राजधानी में ड्रग्स की बड़ी खेप को पकड़ने का दावा करती है. बरामद की गई ड्रग्स की कीमत हजारों करोड़ रुपये बताई जाती है. राजधानी में “ड्रग्स फ्री दिल्ली” कैंपेन भी चलाया जाता है. पर क्या वाकई में देश की राजधानी ड्रग्स फ्री हो गई है? या फिर दिल्ली बन चुकी है ड्रग्स कैपिटल.

30 जनवरी रात 8 बजे होगा प्रसारण

भारत एक्सप्रेस पर इस गुरुवार 30 जनवरी की रात 8 बजे प्रसारित होने वाले “ऑपरेशन ड्रग्स कैपिटल” में हम आपको रु-ब-रु कराएंगे दिल्ली की एक ऐसी काली हकीकत से जिसमें आप देखेंगे कैसे राजधानी की गली-गली में दिल्ली पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की नाक के नीचे खुलेआम बेची जा रही हैं ड्रग्स.

ड्रग्स माफिया चला रहे काला कारोबार

भारत एक्सप्रेस की Special Investigation Team के हेड सुबोध जैन और अंडर कवर रिपोर्टर राजू गुप्ता ने राजधानी में लगातार बढ़ रहे ड्रग्स रैकेट का खुलासा करने के लिए एक खास ऑपरेशन को अंजाम दिया. तहकीकात के दौरान मालूम चला कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कैसे ड्रग्स माफिया बेख़ौफ़ होकर ड्रग्स काला कारोबार चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ अली खान पर हमले का आरोपी

आखिर देश की राजधानी में चल क्या रहा है? क्या वाकई दिल्ली ड्रग्स माफियाओं की गिरफ्त में है? हकीकत जानने के लिए भारत एक्सप्रेस की Special Investigation Team की खास पड़ताल “ऑपरेशन ड्रग्स कैपिटल” आपको जरूर देखनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism