Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जिन्होंने अपनों को खोया, उनके साथ संवेदनाएं”, दिल्ली की रैली में PM Modi बोले- कुछ घंटों के लिए आई रुकावट, अब सुचारू रूप से से चल रहा स्नान

पीएम मोदी ने कहा, मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूं मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं.

PM Modi

दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों से चल रहा है. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज की चुनाव सभा को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है उस हादसे में हमें कुछ लोगों को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोटें आई हैं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूं मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं. करोड़ो श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हैं, कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रूप से लोग स्नान कर रहे हैं.”

‘आप-दा’ के बहाने नहीं चलेंगे- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये दृश्य दिल्ली के मूड को दर्शाता है, ये दिल्ली के जनादेश को दर्शाता है. दिल्ली कह रही है कि अब ‘आपदा’ के बहाने नहीं चलेंगे, ‘आपदा’ के झूठे वादे नहीं चलेंगे. दिल्ली कह रही है कि अब ‘आपदा’ की लूट और झूठ नहीं चलेगा. यहां के लोग भाजपा की ऐसी डबल इंजन वाली सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए घर बनाएगी, दिल्ली को आधुनिक बनाएगी, जो हर घर नल से जल पहुंचाएगी, टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाएगी, इसलिए आज पूरी दिल्ली कह रही है कि 5 फरवरी आएगी, आपदा जाएगी, भाजपा आएगी.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करेगी. मैं फिर दोहराता हूं 8 तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो आपसे किए गए सभी वादे समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएंगे, यह मोदी की गारंटी है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital