Bharat Express DD Free Dish

Budget 2025: दिल्ली-कोलकाता नहीं….बल्कि इस देश में पेश हुआ था भारत का सबसे पहला बजट, यहां जानें पूरी कहानी

Budget 2025: ये जानना दिलचस्प है कि भारत में पहला बजट कब पेश किया गया था और ये किस स्थिति में हुआ था. आइए इस खबर में जानते हैं.

Budget 2025

Budget 2025: भारत का बजट 1 फरवरी 2025 को पेश होगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सातवीं बार पेश करेंगी. ये एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि इससे पहले मोरारजी देसाई, जो सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री रहे हैं उनका रिकॉर्ड टूट जाएगा. इस संदर्भ में ये जानना दिलचस्प है कि भारत में पहला बजट कब पेश किया गया था और ये किस स्थिति में हुआ था. आइए इस खबर में जानते हैं.

बजट पेशी का इतिहास (Budget 2025)

भारत में स्वतंत्रता से पहले भी बजट पेश किया जाता था. दिलचस्प बात ये है कि भारत का पहला बजट दिल्ली में नहीं, बल्कि लंदन में पेश किया गया था. ये बजट 7 अप्रैल 1860 को ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स विल्सन ने ब्रिटिश क्राउन के सामने पेश किया था. इस बजट का मकसद 1857 के सैन्य विद्रोह के कारण हुए नुकसान की भरपाई करना था और इसमें एक नई कर प्रणाली को लागू करने का प्रस्ताव रखा गया था.

1857 का सैन्य विद्रोह और उसकी आर्थिक कीमत

1857 का सैन्य विद्रोह, जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पहली बड़ी कोशिश माना जाता है, उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया. विद्रोह को दबाने के लिए अंग्रेजों ने न केवल हिंसा का सहारा लिया, बल्कि इससे संबंधित आर्थिक नुकसान को भी भरने की कोशिश की. जेम्स विल्सन का बजट इस दिशा में पहला कदम था, जिसमें सरकार द्वारा भारत में एक नई कर प्रणाली की शुरुआत की बात की गई थी.

भारत के पहले बजट में कर (Tax) प्रणाली का प्रस्ताव

जेम्स विल्सन द्वारा पेश किए गए पहले बजट में करों के एक्सटॉरशन के नए तरीकों का प्रस्ताव किया गया था. इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश सरकार के खर्चों को पूरा करना था. हालांकि, इस बजट को हाउस ऑफ कॉमन्स में आलोचना का सामना करना पड़ा. सर चार्ल्स ट्रेवेलियन और अन्य सदस्यों ने इस बात पर चिंता जताई कि क्या भारतीय जनता पर नए करों का बोझ डालना उचित होगा.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने पद से हटाया

स्कॉटलैंड के वित्तीय अधिकारी (Budget 2025)

जेम्स विल्सन, जो स्कॉटलैंड के निवासी थे भारत में वित्त के लिए जिम्मेदार थे और उन्होंने भारतीय वायसराय को सलाह दी थी. इसके अलावा वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और ‘द इकोनॉमिस्ट’ पत्रिका के संस्थापक भी थे. उनके द्वारा पेश किया गया ये बजट भारतीय इतिहास में एक मील का पत्थर बन गया.

आजाद भारत में पहला बजट 

आपको बता दें कि आजादी के बाद 26 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया गया. इसे पहले वित्त मंत्री सर आरके शानमुगम चेट्टी ने पेश किया था. ये बजट भारतीय विभाजन के समय हुए भारी दंगों के बीच पेश किया गया था, और इसमें देश के आर्थिक पुनर्निर्माण की दिशा निर्धारित की गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read