Bharat Express DD Free Dish

AAP MLAs Resignation: केजरीवाल को झटका, दिल्ली चुनाव से 5 दिन पहले ‘आप’ के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Aam Aadmi Party News: अभी-अभी आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. कई नेताओं ने पार्टी भी छोड़ी. वे दिल्ली चुनाव का टिकट ना मिलने से नाराज थे.

Aam Aadmi Party MLAs

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, वोटिंग से 5 दिन पहले कई विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आज आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे 8 विधायकों के नाम सामने आ चुके हैं.

इस्तीफा देने वाले विधायकों में मादीपुर से विधायक गिरीश सोनी, त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित मेहरौलिया, जनकपुर से विधायक राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल, पालम के विधायक भावनगर महरौली, विधायक नरेश यादव आदर्श नगर से पवन शर्मा और बिजवासन से विधायक बस जून के नाम शामिल है.

AAP MLAs Resignation
इन विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

AAP भ्रष्टाचार के दलदल में: MLA नरेश यादव

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से खफा महरौली सीट के MLA नरेश यादव ने कहा कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है. उन्होंने कहा, ‘AAP का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था. लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि AAP ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है.’

दिल्ली चुनाव का मतदान होने में 5 दिन बाकी

यह घटनाक्रम दिल्ली चुनाव की वोटिंग से 5 दिन पहले हुआ है. 5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग होनी है. उसके बाद 8 फरवरी को इलेक्शन रिजल्ट आएगा. आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे. तब पार्टी के नेतृत्व ने 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे थे. 4 विधायकों की सीट बदली गई थी.

यह भी पढ़िए: कपूरथला में पंजाब CM भगवंत मान के घर तलाशी लेने पहुंची EC की टीम, ‘आप’ कार्यकर्ताओं में हड़कंप!

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read