Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मुझे भी तीन-चार लड़कियों ने जोर से किया था Kiss,’ उदित नारायरण की Kiss Controversy पर बोले अभिजीत भट्टाचार्य

बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक महिला फैन को लिप्स पर किस करने के विवाद में घिर गए हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Abhijeet Bhattacharya and Udit Narayan

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण विवादों में घिर गए हैं. एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने एक महिला फैन को लिप्स पर किस कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक फैन स्टेज पर सिंगर उदित नारायण के साथ सेल्फी लेने पहुंची. तभी उस फीमेल फैन ने उदित के गाल पर किस करने की कोशिश की, लेकिन फिर सिंगर खुद पर काबू नहीं रख पाए और उस फैन के होठों पर किस कर लिया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Trolls Official (@trolls_official)

अब इस वीडियो पर उदित नारायण की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है. साथ ही, उनके दोस्त और सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का भी बयान आया है.

सफाई में क्या बोले उदित नारायण?

इस विवाद पर सफाई देते हुए उदित नारायण ने कहा,”फैंस इतने दीवाने होते हैं, लेकिन हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं. कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए अपना प्यार जताते हैं”.

उदित नारायण ने ETimes से बात करते हुए अपने बचाव में कहा कि उनके इस कार्य में कोई गलत इरादा नहीं था. उन्होंने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “साजिश भरा” बताया. उदित का कहना था कि यह बस फैंस के प्रति उनका प्यार था और इसे गलत तरीके से पेश किया गया.

सिंगर ने कहा, “मेरे फैंस मुझसे बहुत प्यार करते हैं, और मैं भी उन्हें उतना ही प्यार करता हूं. यह कोई बुरी बात नहीं है. मेरा दिल साफ है.” उन्होंने आगे कहा, “अगर कुछ लोग प्योर लव में कुछ गंदा देखना चाहते हैं, तो यह उनकी सोच है.”

सिंगर अभिजीत ने किया समर्थन

विवाद के बीच अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण का समर्थन किया. न्यूज18 से बातचीत में उन्होंने कहा, “उदित सुपरस्टार सिंगर हैं. उनके साथ ऐसी चीजें होती रहती हैं.”

अभिजीत ने अपना अनुभव भी साझा किया, “जब मैं नया था, साउथ अफ्रीका में एक कॉन्सर्ट के दौरान तीन-चार लड़कियों ने मुझे इतनी जोर से किस किया कि मैं स्टेज पर जा नहीं पा रहा था. यह सब लता मंगेशकर जी के सामने हुआ था.”

“उदित ने किसी को जबरदस्ती नहीं खींचा”

उदित नारायण को लेकर अभिजीत ने कहा, “लड़कियां खुद उनके पीछे पड़ी थीं. उन्होंने किसी को जबरदस्ती नहीं बुलाया. मुझे पता है कि जब भी उदित परफॉर्म करते हैं, उनकी पत्नी उनके साथ होती हैं.”

अभिजीत ने आगे कहा, “उन्हें अपनी सफलता एन्जॉय करने दो. वो रोमांटिक सिंगर हैं, बड़े खिलाड़ी हैं, और मैं अनाड़ी हूं. कोई उनके साथ खेलने की कोशिश मत करो.”


ये भी पढ़ें- सपा सांसद जया बच्चन का विवादित बयान, ‘महाकुंभ में नदी में फेंके गए शव, इससे जल हुआ दूष‍ित’


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital