Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शादी समारोह में शराब की बोतल परोसी गई कागज की थाली में, वायरल वीडियो ने किया हैरान

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि शादी समारोह में मेहमानों के सामने कागज की थाली में शराब की बोतल परोसी जा रही है, जो शादी के खाने के साथ एक अजीब परंपरा को दिखाती है. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

A bottle of wine was served at the wedding

शादी में परोसी गई शराब की बोतल .

शादियों का सीजन चल रहा है. और भारत के अलग-अलग हिस्सों में शादियों के तौर-तरीके काफी अलग होते हैं. और हर लोगों का शादी करने का तरिका अलग- अलग होता हैं. कई लोग, लोगों को बैठाकर खाना खिलाते है तो कई लोग बुफे स्टाइल में खाना खिलाते है. हाल ही में एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है.जिसमें ये देखने को मिल रहा है कि शादी समारोह में लोग खाना खाने के लिए बैठे नजर आ रहे हैं. आप देख सकते है वायरल वीडियो में कि लोग टेबल-कुर्सी पर बैठे हैं. उनके सामने कागज की थाली (Man serving liquor bottle in plate) रखी गई है. जिसपर उनको खाना परोसा जाना है. पर हैरान कर देने वाली बात ये है कि खाने से पहले थाली पर शराब की बोतल परोसी जाती है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं.

TWITTER अकाउंट  पर वीडियो किया गया पोस्ट

ट्विटर अकाउंट @psk6771 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ लिखा गया कि शादियां हो तो ऐसी  हालांकि, ये स्पष्ट नही हो पा रहा है कि ये शादी का वीडियो कहां का है. ये एक वायरल वीडियो है कि ये किसी शादी का वीडियो है.

खाने में मिला शराब की बोतल

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग कुर्सियों पर बैठे हैं और उनके सामने मेज पर कागज की प्लेट रखी हुई हैं. उन प्लेट के ऊपर प्लास्टिक के ग्लास भी रखे हैं. एक आदमी गत्ते के डिब्बे को हाथ में लेकर एक-एक मेहमान के सामने जा रहा है, और वीडियो देखने वाले को लग रहा है कि वो कोई खाने की चीजे देगा, जैसे पूड़ी या पापड़ डिब्बे से निकालकर प्लेट में डालेगा. मगर शख्स शराब की बोतल निकालता है और प्लेट में रख देता है. और वो भी सभी को कांच की बोतलें बांट देता है.

वीडियो देख कर लोगों ने दि प्रतिक्रिया

इस वीडियो को शेयर करने के बाद 4 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- अब चखना परोसा जाएगा! एक ने कहा कि उसे ये तेलुगू कल्चर नहीं लग रहा है. एक ने पूछा कि तेलंगाना में लोग पानी कम और शराब ज्यादा पीते हैं क्या? एक ने कहा- “चखना, बर्फ, सोडा और पानी कहां है? ये बारत वापस ले जाओ!”


ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है Burj Khalifa, NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की जादुई तस्वीर


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital