Bharat Express DD Free Dish

बाप निकले ‘हीरो’, तो बेटे ‘जीरो’! ये हैं वो सुपरस्टार्स जिनके बच्चे बॉलीवुड में रहे सुपर फ्लॉप, जानें नाम

Flop Star Kids: आज हम कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में आपको बता रहे हैं जिनका बॉलीवुड में सिक्का नहीं चला. आइए जानते हैं…

Flop Star Kids

Flop Star Kids: बॉलीवुड में कई फिल्मी परिवारों की पीढ़ियां काम कर चुकी हैं. कुछ स्टार किड्स ने अपनी अलग पहचान बनाई, तो कुछ अपने माता-पिता जैसी सफलता हासिल नहीं कर सके. ऐसे में आज हम कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में आपको बता रहे हैं जिनका बॉलीवुड में सिक्का नहीं चला. आइए जानते हैं…..

अध्ययन सुमन (Flop Star Kids)

पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में कीं और टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई. लेकिन उनके बेटे अध्ययन सुमन को वो कामयाबी नहीं मिली. उन्होंने 2008 में फिल्म हाल-ए-दिल से डेब्यू किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि, अब उन्होंने फिर से इंडस्ट्री में वापसी की है.

फरदीन खान

90 के दशक के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले फरदीन खान, दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं. फिरोज खान अपने चार्म और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर थे, लेकिन उनके बेटे फरदीन को वैसी सफलता नहीं मिल सकी. उन्होंने प्रेम अगन से डेब्यू किया और नो एंट्री जैसी कुछ हिट फिल्में भी दीं, लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और धीरे-धीरे वे इंडस्ट्री से गायब हो गए.

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! समय रैना के व‍िवाद‍ित शो में आई ‘Rebel Kid’, मां को लेकर कर डाली घिनौनी टिप्पणी

ईशा देओल (Flop Star Kids)

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई. उनके माता-पिता अपने समय के सुपरस्टार थे, लेकिन ईशा अपने करियर में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर सकीं. उनकी डेब्यू फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे ज्यादा सफल नहीं रही. हालांकि धूम जैसी कुछ फिल्मों में उन्हें पहचान मिली, लेकिन उनका करियर लंबा नहीं चल पाया.

कुमार गौरव

राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने लव स्टोरी से डेब्यू किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई. रातों-रात वे स्टार बन गए, लेकिन उनकी सफलता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई. स्टारडम के कारण उन्होंने कई कम फेमस एक्ट्रेसेस के साथ काम करने से मना कर दिया, जिससे धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं और उनका करियर खत्म हो गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read