अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. पिछले महीने अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से कई विवादित बयान दिए. उन्होंने ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की इच्छा जताई, कनाडा को अमेरिका में शामिल करने की बात कही, पनामा कैनाल को अपने कब्जे में लेने का बयान दिया, गाजा को यूएस के अधीन करने की योजना बनाई. उनके इन बयानों का विरोध भी खूब हुआ.
डेनमार्क ने अमेरिका का उड़ाया मजाक
इसी बीच डेनमार्क ने भी ट्रंप के ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने वाले बयान का मजाक उड़ाया है. करीब 60 लाख की आबादी वाले डेनमार्क के नागरिकों ने अमेरिका से कैलिफोर्निया खरीदने की मांग करते हुए एक याचिका पर हस्ताक्षर किए. इस याचिका में लिखा गया, “डेनमार्क को और धूप, ताड़ के पेड़ और हॉलीवुड चाहिए. क्यों न हम कैलिफोर्निया खरीद लें?”
याचिका की वेबसाइट पर लिखा गया, “Make California Great Again” जो ट्रंप के नारे “Make America Great Again” पर तंज था. डेनिश नागरिकों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कैलिफोर्निया उनका हिस्सा बना, तो वे वहां साइकिल लेन बनाएंगे और हर सड़क के कोने पर ऑर्गेनिक फूड स्टॉल लगाएंगे.
ग्रीनलैंड पर अमेरिका की नजर क्यों?
ग्रीनलैंड आर्कटिक क्षेत्र में स्थित एक पोलर आइलैंड है. 1953 तक यह डेनमार्क का कॉलोनी था. अब वहां एक स्वायत्त सरकार है, लेकिन रक्षा और विदेश नीति पर डेनमार्क का ही नियंत्रण है. अमेरिका इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है, इसलिए वह ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा बार-बार जताता है.
हाल ही में हुए एक सर्वे में 85% ग्रीनलैंड के नागरिकों ने अमेरिका के साथ जाने से इनकार कर दिया. केवल 6% लोग इसके पक्ष में थे, जबकि 9% ने कोई राय नहीं दी. ट्रंप के इस बयान पर कनाडा और चीन ने भी विरोध जताया.
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने Paris Visit की दिखाई झलक, CEO Forum में दिया ‘इनोवेट’ और ‘एलिवेट’ का मंत्र
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


