South Africa vs Afghanistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 316 रन का विशाल लक्ष्य दिया. कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए. टीम की ओर से रायन रिकेलटन ने शानदार शतक जड़ा, और उनके साथ डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक भी अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आए.
अफगानिस्तान को यह बड़ा लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 43 ओवर में 208 को स्कोर पर अपने सारे विकेट गवां दिए. अफगानिस्तान के लिए सबसे अच्छे स्कोरर रहमत शाह रहे, जिन्होंने 92 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. हालांकि, उनके साथ कोई अन्य बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक सका.
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 3 लुंगी एनगिडी और वियान मुल्डर ने 2-2 विकेट लिए. वहीं अफगा टीम की ओर से मोहम्मद नबी ने 2 विकेट हासिल किए. अफगानिस्तान के लिए जीत की संभावना तब बेहद कम हो गई, जब उसने 100 के अंदर ही अपने बड़े विकेट खो दिए. कोई भी बल्लेबाज रहमत शाह का साथ नहीं दे पाया, जिसके परिणामस्वरूप 316 रन चेजिंग में टीम कभी भी जीतती हुई नज़र नहीं आई.
यह भी पढ़िए: IND vs BAN: जीत के साथ भारत ने Champions Trophy का किया आगाज, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




