Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल के मुख्यमंत्री से लेकर उद्योगपतियों और श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जहां हिमाचल के मुख्यमंत्री, ओडिशा के राज्यपाल, ईशा अंबानी और रवीना टंडन सहित कई गणमान्य लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ 2025 का पावन पर्व आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत कर रहा है. संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां आमजन से लेकर राजनेता, उद्योगपति और फिल्मी सितारे तक पुण्य अर्जित करने पहुंच रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ईशा अंबानी, अभिनेत्री रवीना टंडन और कई अन्य गणमान्य लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई .महाशिवरात्रि से पहले संगम तट पर उमड़ी भीड़, भक्तों के अटूट विश्वास और दिव्यता की झलक बयां कर रही है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया संगम स्नान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने परिवार संग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैंने देश और प्रदेश की शांति के लिए प्रार्थना की है.” उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा, यह हमारे हिंदू धर्म का संगम है, यहां आकर बहुत अच्छा लगा.

ओडिशा के राज्यपाल ने भी लिया पवित्र स्नान

ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत अनुभव है और यूपी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं.

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने भी लगाई आस्था का डुबकी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड सदस्य ईशा अंबानी पीरामल और उनके पति आनंद पीरामल ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया. परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के साथ उन्होंने पवन स्नान किया. इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी आस्था की डुबकी लगाई और महाकुंभमें अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

JMM नेता महुआ माजी ने की व्यवस्थाओं की सराहना

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता महुआ माझी ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया और कहा, “यह आस्था का पर्व है.हम आज आए हैं क्योंकि कल महाशिवरात्रि है और भीड़ बहुत बढ़ जाएगी. व्यवस्थाएं अच्छी हैं और इतने बड़े जनसमूह को संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी लगाई आस्था की डुबकी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी धर्म, अध्यात्म, आस्था एवं संस्कृति के महासमागम महाकुंभमें सपरिवार सम्मिलित होते हुए आस्था की डुबकी लगाई. जप, तप एवं साधना की पुण्य स्थली तीर्थराज प्रयाग में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश अध्यक्ष को कुम्भ कलश भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने संगम दर्शन के साथ ही बड़े हनुमान जी एवं अक्षयवट का दर्शन कर लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की.


ये भी पढ़े : Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि का अमृत स्नान करने फिर उमड़ रहे श्रद्धालु, नया ट्रैफिक प्लान लागू; 43 दिन में 63 करोड़ ने डुबकी लगाई


–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital