Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी का Lex Fridman के साथ 3 घंटे लंबा पॉडकास्ट 16 मार्च को होगा रिलीज, इंटरव्यू को बताया जीवन का सबसे खास अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3 घंटे का पॉडकास्ट 16 मार्च 2025 को रिलीज होगा. फ्रिडमैन ने इसे अपने जीवन की सबसे प्रभावशाली बातचीत में से एक बताया.

PM Modi Podcast

PM Modi podcast: अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ इंटरव्यू 16 मार्च 2025, रविवार को रिलीज होगा. फ्रिडमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस खबर को शेयर किया. उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे खास अनुभवों में से एक बताया.

फ्रिडमैन ने लिखा, “मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 3 घंटे का शानदार पॉडकास्ट किया. यह मेरी जिंदगी की सबसे प्रभावशाली बातचीत में से एक थी. यह कल रिलीज होगा.”

लेक्स फ्रिडमैन ने 19 जनवरी को इस इंटरव्यू की घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि वह पहली बार भारत आ रहे हैं. उन्होंने कहा था, “मैं कभी भारत नहीं गया, इसलिए इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश को करीब से जानने के लिए उत्साहित हूं.”

PM मोदी को बताया ‘प्रभावशाली व्यक्तित्व’

इंटरव्यू से पहले फ्रिडमैन ने PM मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा, “मोदी जी सबसे रोचक व्यक्तित्वों में से एक हैं, जिनका मैंने अध्ययन किया है.” इस खास बातचीत के लिए उन्होंने 48 से 72 घंटे का उपवास भी रखा, क्योंकि पीएम मोदी भी कई बार उपवास रखते हैं.

यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा पॉडकास्ट इंटरव्यू होगा. इससे पहले वह जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे.

बड़े नामों के साथ कर चुके हैं चर्चा

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पहले भी कई दिग्गज शामिल हो चुके हैं. इनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और टेस्ला के CEO एलन मस्क जैसे बड़े नाम शामिल हैं. अब PM मोदी के साथ उनकी बातचीत भी खास मानी जा रही है.


ये भी पढ़ें- प्रकाश राज का पवन कल्याण पर हमला, हिंदी थोपने का आरोप लगाकर मचाया विवाद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital