Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बहुत बड़ा फिदायीन हमला, BLA ने 90 सैनिकों को मारने का किया दावा

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में पाक आर्मी के 12 जवानों की मौत हो गई है और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं.

Pakistani army convoy attacked

पाक सेना के काफिले पर फिदायीन हमला.

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में पाक आर्मी के 12 जवानों की मौत हो गई है और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं. घटनास्थल के लिए एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर रवाना हो गए हैं.

BLA ने 90 सैनिकों को मारने का किया दावा

वहीं इस आत्मघाती हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाक सेना के 90 जवानों को मार गिराया है. यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ है.

काफिले से आईईडी से भरी गाड़ी टकराई

इस हमले को मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दस्ते ने अंजाम दिया है. पाकिस्तानी आर्मी के इस काफिले में 8 गाड़ियां शामिल थीं, जिसपर बीएलए के लड़ाकों ने गोलियां बरसाई हैं. इसके साथ ही एक आईईडी से भरी गाड़ी से काफिले के वाहन में टक्कर मारी गई है.

यह भी पढ़ें- Pakistan Train Hijack: क्या पाक सेना ने मार गिराए BLA के 16 लड़ाके? Army ने 104 बंधकों को छुड़ाने का किया दावा

दूसरी बसों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्वाड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया. इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital