Bharat Express DD Free Dish

Nagpur Violence: फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन, नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोजर

महाराष्ट्र के नागपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम के घर पर बुलडोजर चलाया गया है.

Faheem Shamim

आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन.

महाराष्ट्र के नागपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम के घर पर बुलडोजर चलाया गया है. हिंसा के आरोपी फहीम शमीम के घर का अवैध हिस्सा जमींदोज किया गया है. प्रशासन ने अतिक्रमण को लेकर फहीम के परिवार को नोटिस दिया था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. फहीम शमीम फिलहाल जेल में बंद है.

फहीम ने दिया था भड़काऊ भाषण

नागपुर पुलिस ने दावा किया है कि फहीम शमीम ने हिंसा से पहले भड़काऊ भाषण दिया था, उसी के बाद भीड़ उग्र हो गई और दंगा शुरू हो गया. फहीम शमीम माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का नागपुर का अध्यक्ष है.

नितिन गड़करी के खिलाफ लड़ चुका है चुनाव

बता दें कि फहीम शमीम 2024 में नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है. फहीम को इस हिंसा को लेकर दर्ज FIR में मुख्य आरोपी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Nagpur Violnce: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कौन है फहीम शमीम, जिसके भड़काऊ भाषण ने लगाई आग

औरंगजेब को लेकर चल रहा विवाद

गौरतलब है कि नागपुर में सोमवार को औरंगजेब विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी, ये झड़प बाद में दंगे में बदल गई और जमकर तोड़-फोड़ और आगजनी की गई.

मस्जिद में इक्ट्ठा थे हजारों लोग

नागपुर में हुई हिंसा की जांच में में खुलासा हुआ था किदं गे की शुरुआत हंसापुरी के पास स्थित शिवाजी के पुतले के नजदीक मस्जिद से हुई थी.इस मस्जिद में मुस्लिम उपद्रवियों की एक बैठक हुई थी, जिसमें करीब डेढ़ से दो हजार लोग इकट्ठा हुए थे. इन लोगों ने बाद में 500 से 600 की संख्या में समूह बनाकर अलग-अलग इलाकों में हिंसा की शुरुआत की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read