Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

झारखंड विधानसभा में अंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के लिए CPI का प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा में बाबा साहब अंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापना समेत विभिन्न मांगों को लेकर CPI और अन्य संगठनों ने मार्च निकाला, सरकार से भूमि बैंक रद्द करने व बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की.

jharkhand assembly
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

झारखंड विधानसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापना समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और उससे जुड़े अन्य संगठनों ने विधानसभा का मार्च निकाला.

CPI महासचिव डी. राजा ने कहा कि पूर्व की रघुवर सरकार ने एक साजिश के तहत झारखंड विधानसभा में बाबा साहब अंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित नहीं की थी, लेकिन मौजूदा इंडिया ब्लॉक सरकार भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है.

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से भूमि बैंक को रद्द करने, बेरोजगारों को भत्ता देने, विस्थापन आयोग के गठन, आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लिए स्थानीय और नियोजन नीति बनाने, सरकारी खाली पदों को भरने और अनुबंध व थर्ड पार्टी व्यवस्था समाप्त कर पक्की नौकरियों की बहाली जैसी मांगें उठाईं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital