स्पोर्ट्स फेस्ट METAPLASIA 2025 के दौरान, शतरंज की बिसात पर जहां एक ओर खिलाड़ियों के बीच बादशाह को बचाने की शह और मात का खेल चल रहा था, वहीं दूसरी ओर कैरमबोर्ड के मैदान पर खिलाड़ी रानी को हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाए हुए थे. टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों में भी खिलाड़ियों के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. इतना ही नहीं, यह आयोजन सिर्फ इंडोर खेलों तक सीमित नहीं था. क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ अपनी पूरी ताकत झोंक रही थीं. इन खेलों ने उत्सव की भावना को और भी बढ़ा दिया.
मेडिकल साइंस में “METAPLASIA” का मतलब “ट्रांसफॉर्मेशन” या “सकारात्मक बदलाव” होता है. होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर, डॉ. आशीष गुलिया ने इस स्पोर्ट्स फेस्ट की शुरुआत में कहा कि METAPLASIA 2025 नाम में सकारात्मक बदलाव की भावना निहित है. उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा निवास करती है और खेल इस सकारात्मक बदलाव का प्रतीक हैं.”
विजेताओं का सम्मान
स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन सोमवार को हुआ, जहां खिताबी मुकाबले के बाद विजेताओं को एनएमआईएमएस, चंडीगढ़ की एडिशनल डायरेक्टर रश्मि नागपाल के हाथों मेडल्स और ट्रॉफियां दी गईं. इस दौरान उन्होंने डॉ. आशीष गुलिया और संस्थान को स्पोर्ट्स फेस्ट के सफल आयोजन की बधाई दी और कहा कि हेल्थ और स्पोर्ट्स एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, और ऐसे इवेंट्स इस संबंध को और भी मजबूत बनाते हैं.
डॉ. आशीष गुलिया का समापन भाषण
डॉ. आशीष गुलिया ने समापन भाषण में खुशी जताते हुए कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि HBCH&RC, पंजाब के साथियों ने इस स्पोर्ट्स फेस्ट में बड़े उत्साह से भाग लिया. उन्होंने कहा, “हम हमेशा मरीज़ों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उतनी ही मेहनत यहां काम करने वाले कर्मचारियों की भलाई के लिए भी करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “यहां पर दोस्ती, भागीदारी और टीम भावना बढ़नी चाहिए
क्रिकेट में टीएमसी पंजाब लायन्स, वॉलीबॉल में पंजाब सुपर जायंट्स और फुटबॉल स्पर्धाओं में टीएमसी पंजाब एवेंजर्स ने गोल्ड मेडल जीता. 100 मीटर रेस के पुरुष वर्ग में सतविंदर सिंह ने तो महिला वर्ग में जसविंदर ने बाज़ी मारी तो 200 मीटर रेस (पुरुष) में लखविंदर और 1000 मीटर रेस में गुरमुख पुरुष वर्ग में और जसप्रीत महिला वर्ग में अव्वल रहीं. टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में डॉक्टर निमिष और डॉक्टर योगेश, मेन्स सिंगल में सुखविंदर, मेन्स डबल्स में डॉक्टर गुंजन और डॉक्टर प्रज्ञात ठाकुर, वीमेंस सिंगल्स में ने डॉक्टर निमिष ने गोल्ड अपने नाम किया. बैडमिंटन स्पर्धा में वीमेंस सिंगल की चैंपियन नीतिका वालिया रहीं तो डबल्स में भी नीतिका और ईशिका की जोड़ी ने बाज़ी मारी. पुरुषों का सिंगल सुनील दत्त के नाम रहा तो डबल्स सुनील दत्त और श्याम की जोड़ी ने जीता.
ये भी पढ़े IPL 2025: निकोलस पूरन और श्रेयस अय्यर के बीच सिक्स हिटिंग की रोमांचक जंग, कौन बनेगा ‘Sixer King’?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

