Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गौतम अडानी ने टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत पर जताई खुशी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत दर्ज की. गौतम अडानी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए कहा, “India Zeals The Deal!”

Gautam Adani
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारत की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय टीम की तारीफ करते हुए लिखा, “डोमिनेंट. रिलेंटलेस. ब्रिलियंट. ट्रायंफेंट. इंडिया ज़ील्स द डील!”

अडानी ग्रुप के आधिकारिक अकाउंट से भी टीम इंडिया को बधाई दी गई. पोस्ट में लिखा गया, “बधाई हो, टीम इंडिया! एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए.”

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. न्यूजीलैंड ने धीमे और स्पिन-अनुकूल पिच पर भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया.

कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की, जबकि शुभमन गिल ने संभलकर खेलते हुए उनका साथ दिया. हालांकि, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में तेजी से विकेट चटकाए, जिससे भारत पर दबाव बढ़ गया. लेकिन श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने टीम को जीत की ओर बढ़ाया.

रोहित शर्मा बने जीत के हीरो

रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर टीम के लिए मजबूत नींव रखी. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती. यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था.

पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपराजित रही. उन्होंने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया, फिर पाकिस्तान को मात दी. लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को हराकर टॉप पर रहे और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital