Urdu Conclave 2026

Chaitra Navratri: मां जगदम्बे की कृपा भक्तों के जीवन में खुशियों का नया सवेरा लाती है- पीएम मोदी

Chaitra Navratri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवी मां अपने भक्तों के लिए खुशियां लेकर आती हैं.

PM Modi

पीएम मोदी.

Chaitra Navratri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवी मां अपने भक्तों के लिए खुशियां लेकर आती हैं. रोज की तरह प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में मां की महिमा का बखान करते हुए लिखा, मां जगदम्बे की कृपा उनके भक्तों के जीवन में खुशियों का नया सवेरा लेकर आती है.

पीएम मोदी ने शेयर किया गीत

प्रधानमंत्री मोदी ने आस्थावानों से मां जगतजननी की एक स्तुति सुनने का भी आग्रह किया. आगे लिखा- नवरात्रि में देवी मां के लिए लता दीदी की यह स्तुति हर किसी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करने वाली है. प्रार्थना गीत लता मंगेशकर के क्लासिक म्यूजिक वीडियो ‘आज तेरा जगराता’ से लिया गया है. नवरात्रि की सप्तमी को देवी मां के ‘मां कालरात्रि’ स्वरूप की पूजा की जाती है. वे अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं.

सप्तमी को मां कालरात्रि की पूजा होती है

नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की पूजा का विधान है. मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से बुरी शक्तियां व काल से रक्षा होती है. मां कालरात्रि की उपासना करने के बाद भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है. मां कालरात्रि का शरीर अंधकार की तरह काला है. बाल लंबे और बिखरे हुए हैं. उनके चार हाथ और तीन नेत्र हैं. एक हाथ में खड्ग, दूसरे में लौह शस्त्र, तीसरे में वरमुद्रा और चौथा अभय मुद्रा में है.

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2025: अयोध्या में 25 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान श्रीरामलला का होगा अभिषेक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read