Bharat Express DD Free Dish

Delhi Trilokpuri Firing: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइकों पर आए 8 हमलावर

Delhi Trilokpuri news: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. 8 बाइक सवार हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग की, कार के शीशे तोड़े. कोई घायल नहीं, पुलिस जांच में जुटी.

delhi trilokpuri firing on car
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रिपोर्ट: आदित्य और देवनाथ, भारत एक्सप्रेस


Delhi News: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में आज शाम एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे. उन्‍होंने अपार्टमेंट्स के बाहर खड़ी कार पर दनादन गोलियां चलाईं. उन्‍होंने प्रॉपर्टी डीलर संजय की कार को निशाना बनाया.

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले कार पर घात लगाकर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए. इसके बाद आज उन्होंने कार पर लगभग 6 राउंड फायरिंग की, जिससे कार के शीशे टूट गए. सौभाग्य से, उस समय कार में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ.

फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटा रही है.

फोटो: जांच टीम मौके पर पहुंची.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह घटना निजी दुश्मनी या गैंगस्टर से जुड़े मामले का हिस्सा हो सकती है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए सुराग ढूंढे जा रहे हैं.

इस घटना ने दिनदहाड़े अपार्टमेंट्स के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी देने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़िए: Sri Lanka ने की PAK जैसी हिमाकत, समंदर से 37 भारतीय मछुआरों को कैद कर ले गई श्रीलंकाई नौसेना, नौकाएं भी जब्‍त



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read