Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मिर्जापुर में 1600 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की स्थापना को लेकर हुई पर्यावरणीय लोक सुनवाई

मिर्जापुर के ददरी खुर्द गांव में अदाणी समूह द्वारा 1600 मेगावाट कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना को लेकर पर्यावरणीय लोक सुनवाई आयोजित की गई.

Mirzapur Thermal Power Plant

अदाणी समूह द्वारा मिर्जापुर के सदर तहसील अंतर्गत ददरी खुर्द गांव में प्रस्तावित 1600 मेगावाट क्षमता के कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई का आयोजन किया गया. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया.

लोक सुनवाई में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी शिरकत की. उन्होंने कहा कि इस पावर प्लांट के स्थापित होने से न केवल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि जिले का समग्र विकास भी होगा. उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी शिव प्रसाद शुक्ला, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी (सोनभद्र), अदाणी समूह के प्रतिनिधि और जिले के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे. स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए उत्साह व्यक्त किया और कहा कि यह प्लांट जिले के चहुंमुखी विकास में सहायक होगा.

पर्यावरणीय प्रभावों पर चर्चा

लोक सुनवाई के दौरान पर्यावरणीय प्रभावों और परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. स्थानीय लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान देगी.

यह थर्मल पावर प्लांट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगा, जो ऊर्जा उत्पादन में दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में भी सहायक माना जाता है. इस परियोजना के लिए पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों में विकास की नई उम्मीद जगाई है, और माना जा रहा है कि यह परियोजना मिर्जापुर के औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य को नया आयाम देगी.


ये भी पढ़ें- नवकार महामंत्र दिवस: विज्ञान भवन में PM मोदी ने जैन श्रद्धालुओं के साथ किया “नवकार महामंत्र” का जाप, संबोधन में कहीं ये बातें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest