करणी सेना आज निकालेगी स्वाभिमान रैली.
राणा सांगा जयंती के मौके पर आज (12 अप्रैल) उत्तर प्रदेश के आगरा में करणी सेना (Karni Sena) स्वाभिमान रैली निकालने जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई गहै. राणा सांगा जयंती पर आयोजित यह जनसभा एत्मादपुर इलाके के गढ़ी रामी गांव में हो रही है, इस जनसभा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.
सपा सांसद ने दिया था विवादित बयान
दरअसल,, सपा के राज्यसभा सांसद लालजी सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद से ही करणी सेना (Karni Sena) विरोध प्रदर्शन कर रही है. अब इसी विरोध को लेकर करणी सेना ने जनसभा का आयोजन किया है.
Karni Sena कर रही है विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि इससे पहले करणी सेना (Karni Sena) के समर्थकों ने 26 मार्च को सांसद लालजी सुमन के आवास पर प्रदर्शन करते हुए जमकर तोड़फोड़ की थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में हरिपर्वत थाने में मामला दर्ज किया था.
यह भी पढ़े-ं इस तारीख से ‘अंबेडकर सम्मान अभियान’ चलाएगी BJP, मरांडी बोले- बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
करणी सेना ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि अगर आज शाम 5 बजे तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो वे सांसद रामजीलाल सुमन के घर की ओर मार्च करेंगे. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने साफ कहा है कि इस बार आंदोलन निर्णायक होगा और पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है.
प्रशासन ने कसी कमर
प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. एडीसीपी संजीव त्यागी ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और अब तक 1300 लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं.
सुरक्षा व्यवस्था सख्त
पुलिस ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), आठ कंपनियां PAC और बड़ी संख्या में यूपी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. सभा स्थल से लेकर सांसद के घर तक पूरे रास्ते को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.
सात थाना क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. सुरक्षाबलों को अतिरिक्त लाठियां, हेलमेट और लोहे की जालियों वाले वाहन भी दिए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



