Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अब बिहार में हत्‍थे चढ़ा वो नक्सली, जिसे पिछले 11 वर्षों से ढूंढ रही थी औरंगाबाद पुलिस

Naxalite Arrest In Bihar: औरंगाबाद पुलिस ने 11 साल से फरार हार्डकोर नक्सली मुकेश यादव को गिरफ्तार किया. वह लेवी वसूली और युवाओं को नक्सल से जोड़ने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था.

Naxalite Mukesh Yadav Arrested in Bihar
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar STF News: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. औरंगाबाद पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने 11 वर्षों से फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 11 सालों से वांछित हार्डकोर नक्सली मुकेश यादव उर्फ सूर्यदेव यादव अपने गांव कासमा थाना के खैरा मनोरथ गांव आया है. औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर – दो अमित कुमार ने बताया कि 2014 में सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हो जोन में माओवादियों के खिलाफ एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी. इस सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी संख्या 10/14 में 43 से अधिक नक्सलियों को नामजद, जबकि 50 से 60 अज्ञात नक्सलियों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें मुकेश यादव भी आरोपी था. पुलिस तभी से इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है तथा इसके अन्य थानों से संपर्क कर इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने लेवी वसूलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह संवेदकों और ईंट भट्ठों के मालिकों से लेवी वसूलने का काम करता था और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नक्सली संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था. पुलिस इस कामयाबी को बड़ी सफलता मान रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital