Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सर्वदलीय बैठक में दिखी राजनेताओं की एकजुटता, विपक्ष ने कहा- आतंकी कैंपों को नष्ट करें; खड़गे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम एक

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की और सरकार को हर कार्रवाई में समर्थन देने का वादा किया. खड़गे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर हम सब एक हैं.

mallikarjun kharge

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल की रात को एक आपातकालीन सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया.

विपक्ष ने दिया समर्थन, की कठोर कार्रवाई की मांग

बैठक में विपक्षी नेताओं ने सरकार को आश्वासन दिया कि वे आतंक के खिलाफ हर कड़े कदम पर सरकार के साथ हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जो भी एक्शन लेगी, उस पर उन्हें पूरा समर्थन है.

खड़गे ने पीएम की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बैठक में अनुपस्थिति पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति ज़रूरी थी क्योंकि अंतिम निर्णय उन्हीं को लेना है. खड़गे ने पहलगाम में तीन स्तरीय सुरक्षा के बावजूद हमले को सुरक्षा और खुफिया तंत्र की विफलता करार दिया.

आतंकी हमले के बाद केंद्र ने बुलाई थी यह बैठक

इस बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर सभी को एकजुट रहना चाहिए. खड़गे ने कहा, “इस मुद्दे पर हम सब एक हैं.”

ये भी पढ़ें: करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के निधन पर जताया दुख..परिजनों को दी सांत्वना

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital