Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खाटू श्याम मंदिर में महिला से वॉशरूम यूज के लिए वसूले 805 रुपये, सोशल मीडिया पर हंगामा

Washroom Charges: खाटू श्याम मंदिर में महिला से वॉशरूम यूज के लिए 805 रुपये वसूले. मां की तबीयत खराब होने पर होटल ने दिखाई बेरुखी. लिंक्डइन पोस्ट वायरल, लोग बोले- मानवता शर्मसार, सराय अधिनियम का उल्लंघन.

Washroom

Washroom Charges: राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए गई एक महिला और उसके परिवार के साथ हुई शर्मनाक घटना ने सोशल मीडिया पर मानवता को लेकर बहस छेड़ दी है. एक महिला पत्रकार ने लिंक्डइन पर इस घटना का दुखद ब्योरा साझा किया, जिसमें बताया गया कि एक होटल ने कुछ मिनट के लिए वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए उनसे 805 रुपये वसूल लिए.

महिला ने बयां किया दर्द

महिला ने लिखा कि वह सुबह 6 बजे परिवार के साथ होटल से निकलीं और 7 बजे मंदिर की सामान्य दर्शन लाइन में थीं. सब ठीक था, लेकिन अचानक उनकी मां को मिचली, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. मंदिर परिसर में कोई वॉशरूम सुविधा न होने के कारण परिवार को पास के होटल में जाना पड़ा. वहां रिसेप्शन पर विनती करने के बावजूद होटल स्टाफ ने बिना सहानुभूति के 805 रुपये की मांग की. मजबूरी में परिवार को भुगतान करना पड़ा और बदले में रसीद ली गई.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

महिला ने पोस्ट में लिखा, “पवित्र स्थल पर दया की उम्मीद थी, लेकिन वॉशरूम के लिए 805 रुपये वसूलना मानवता को शर्मसार करता है.” इस पोस्ट ने लिंक्डइन पर तीखी प्रतिक्रियाएं बटोरीं. कई यूजर्स ने इसे सराय अधिनियम 1867 का उल्लंघन बताया, जो होटल्स को पानी और वॉशरूम (Washroom Charges) सुविधा देने के लिए बाध्य करता है. कुछ ने इसे पूंजीवाद का चरम उदाहरण करार देते हुए चिंता जताई कि भविष्य में हवा के लिए भी शुल्क वसूला जा सकता है. यह घटना मंदिरों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और मानवीय संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है.

ये भी पढ़ें: MP News: मंदसौर में श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन कुएं में गिरी…अब तक 11 की मौत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital