Urdu Conclave 2026

Vaishakh Purnima 2025: 11 या 12 मई कब है वैशाख पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का खास महत्व है. इस दिन लोग सत्यनारायण व्रत रखते और विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान करते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है. इस साल वैशाख पूर्णिमा कब है चलिए हम आपको बताते हैं.

Vaishakh Purnima 2025

Vaishakh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. इस दिन किया गया स्नान और दान विशेष फलदायी होता है. मान्यता है कि पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. हर माह आने वाली पूर्णिमा धार्मिक रूप से खास मानी जाती है. ऐसे में वैशाख माह की पूर्णिमा का महत्व भी बहुत अधिक है. ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष यह तिथि कब है और कौन से मुहूर्त में स्नान-दान करना उत्तम रहेगा.

वैशाख पूर्णिमा 2025 डेट और स्नान-दान का मुहूर्त (Vaishakh Purnima 2025)

इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 मई को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा. पूर्णिमा तिथि का समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा. वैशाख पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है. वैशाख पूर्णिमा के दिन यह दोनों मुहूर्त स्नान-दान के लिए बहुत ही शुभ और उत्तम रहेगा.

वैशाख पूर्णिमा 2025 का महत्व

वैशाख पूर्णिमा के भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का विधान भी है. पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा का पाठ करता है. साथ ही भगवान को केला और तुलसी दल आदि का भोग लगाता है उसके परिवार में हमेशा खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read