Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के 16 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानें बंद, एयरलाइनों ने यात्रियों को सतर्क रहने की दी सलाह

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 16 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है. एयरलाइनों ने यात्रियों को उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है.

Indian Airspace Closed

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई कार्रवाई के कुछ ही घंटे बाद देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों के 16 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. यह रोक बुधवार तड़के अचानक लागू की गई, जिससे यात्रियों और एयरलाइनों दोनों को भारी असुविधा हुई.

किन-किन एयरपोर्ट्स पर लगी रोक?

एविएशन सूत्रों के अनुसार जिन हवाई अड्डों पर फिलहाल उड़ानों को स्थगित किया गया है, उनमें लेह, थोइस, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, जामनगर, भटिंडा, भुज, धर्मशाला, शिमला, राजकोट और पोरबंदर शामिल हैं.

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस बंदी को लेकर NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि ये हवाई अड्डे कब तक बंद रहेंगे. फिलहाल, सभी प्रभावित उड़ानों को रीशिड्यूल किया गया है.


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor के बाद मॉक ड्रिल: राजधानी दिल्‍ली में कई स्‍थानों पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था जांची, रेलवे ने ऐसे बचाए लोग


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital