आदमपुर एयरबेस (पंजाब) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब देगा और ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई रणनीतिक नीति का हिस्सा बन चुका है. उन्होंने वायुसेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन, UAVs, मिसाइलें और एयरक्राफ्ट भारतीय वायु रक्षा प्रणाली के सामने पूरी तरह विफल रहे.
“घर में घुसकर मारेंगे… और बचने का कोई मौका नहीं देंगे”
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे. आतंकवादियों की उम्मीद पाकिस्तानी सेना थी, लेकिन हमारी थल सेना, वायुसेना और नौसेना ने उन्हें भी परास्त कर दिया है. अब पाकिस्तान में कोई ऐसी जगह नहीं बची जहां आतंकवादी चैन से सांस ले सकें.”
“ऑपरेशन सिंदूर – भारत की नीति, नीयत और निर्णायकता का संगम”
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “भारत बुद्ध की धरती है, पर यही भारत गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता भी रखता है. जब हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर मिटाया गया, हमने आतंकियों के घर में घुसकर उन्हें कुचल डाला.”
#OperationSindoor shook Pakistan’s nuclear arrogance! Precision Indian strikes hit deep, breaching Kirana Hills near Sargodha. Radiation leaks, US intervention, panic in Islamabad — India’s message is loud & clear:
No sanctuary for terror.
Jai Hind , Jai Bharat
Bharat Mata… pic.twitter.com/KNb22ccC2y— Mitalli Chandola 🇮🇳 (@journomitalli1) May 11, 2025
भारत की नई रेड लाइन: अब एक भी आतंकी हमला बर्दाश्त नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की लक्ष्मण रेखा अब बिलकुल स्पष्ट है – अब अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो जवाब उसी वक्त मिलेगा, हमारी शर्तों पर मिलेगा. ये हमने सर्जिकल स्ट्राइक में दिखाया, एयर स्ट्राइक में दिखाया और अब ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा.”
उन्होंने तीन बिंदुओं पर भारत की नीति को स्पष्ट किया:
1.भारत पर आतंकी हमला अब भारत की शर्तों पर जवाब देगा.
2.परमाणु ब्लैकमेलिंग अब बर्दाश्त नहीं होगी.
3.अब आतंकियों को समर्थन देने वाली सरकार और आतंकी मास्टरमाइंड अलग नहीं माने जाएंगे.
“100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा, 9 ठिकाने ध्वस्त”
पीएम मोदी ने सेना की वीरता को नमन करते हुए कहा, “आपने आतंकियों पर सीधे वार किया, 9 बड़े अड्डों को तबाह किया, और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा. अब आतंकी आकाओं को समझ आ गया है कि भारत की ओर आंख उठाने का एक ही अंजाम क्या होता है.”
आदमपुर एयरबेस पर भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,
“ऑपरेशन_सिंदूर का हर एक पल हमारी सेनाओं की क्षमता की गवाही देता है. इस पूरे अभियान के दौरान थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच जो समन्वय देखने को मिला, वह वास्तव में अद्भुत था.”
उन्होंने कहा, “नौसेना ने समुद्र में अपना वर्चस्व दिखाया, थलसेना ने सीमाओं को मजबूत किया और वायुसेना ने एक साथ हमला भी किया और रक्षा भी. बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने भी शानदार क्षमताओं का प्रदर्शन किया. हमारी एकीकृत हवाई और ज़मीनी युद्ध प्रणाली ने कमाल का काम किया. यही संयुक्तता (Jointness) है – और अब यही हमारी सेनाओं की पहचान बन चुकी है.”
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऑपरेशन न केवल हमारी सैन्य शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की नई रणनीतिक सोच, नीतिगत स्पष्टता और निर्णायक नेतृत्व का भी प्रमाण है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


