Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Tiranga Yatra: दिल्ली में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बोले- एक यात्रा देशभक्ति के नाम, वीर जवानों के जज्बे और हौसले को सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश सेना के हौसले को सलाम कर रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा ने तिरंगा रैली का आयोजन किया. रैली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी शामिल हुए.

Manoj Tiwari

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश सेना के हौसले को सलाम कर रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा ने तिरंगा रैली का आयोजन किया. रैली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी शामिल हुए. इसके अलावा हजारों स्काउट, एनसीसी कैडेट, वकील, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सैकड़ों नागरिक संगठनों के लोग भी तिरंगा थामे नजर आए.

रैली में शामिल हुए मनोज तिवारी

तिरंगा रैली में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज, कपिल मिश्रा समेत कई विधायक और पार्षद शामिल हुए. तिरंगा रैली कर्तव्य पथ से इंडिया गेट तक निकाली गई.

यह भी पढ़ें- विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, काफिले में शामिल हुई बुलेटप्रूफ कार, पाकिस्तान के खिलाफ बोलने वाले इन नेताओं की भी बढ़ेगी सिक्योरिटी

रैली में शामिल होने से पहले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच चुका हूं, आप सभी लोग इस रैली में शामिल होने के लिए आइए. वहीं रैली समाप्त होने के बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.

Manoj Tiwari ने एक्स पर किया पोस्ट

तिरंगा यात्रा के बाद Manoj Tiwari ने एक्स पर लिखा, “एक यात्रा देशभक्ति के नाम…आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद,अपने वीर जवानों के जज्बे और हौसले को सलाम करने के लिए आज ‘कर्तव्य पथ से नेशनल वार मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया.

मनोज तिवारी ने आगे लिखा, हर भारतवासी के दिल में तिरंगे का मान और देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने का ये अवसर गर्व और सम्मान से भरा रहा. ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है. यह पूरे देश के लिए गौरव,आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital