Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: राहुल गांधी आज दरभंगा में करेंगे ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की शुरुआत, कांग्रेस बोली- अब कर्ज़ नहीं, काबिलियत पर मिलेगा हक़

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस आज (15 मई) से प्रदेश में शिक्षा न्याय संवाद की शुरुआत करेगी.

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस आज (15 मई) से प्रदेश में शिक्षा न्याय संवाद की शुरुआत करेगी. शिक्षा न्याय संवाद का शुभारंभ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) करेंगे 11 बजे दरभंगा में इसकी शुरुआत करेंगे.

Rahul Gandhi करेंगे शुरुआत

बिहार कांग्रेस ने X पर पोस्ट किया, “15 मई से बिहार में शिक्षा न्याय की शुरुआत! राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ला रहे हैं ‘शिक्षा न्याय संवाद’…युवाओं के हक की आवाज़! अब छात्रों को समय पर डिग्री मिलेगी और नौकरी भी पक्की! अब कर्ज नहीं, अपनी योग्यता के आधार पर मिलेगा हक!”

शिक्षा पर केंद्रित होगा न्याय संवाद

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस 15 मई से पूरे बिहार में राज्यव्यापी ‘न्याय संवाद’ शुरू करेगी. कन्हैया कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “न्याय संवाद शिक्षा पर केंद्रित होगा. यह नौकरियों, भागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा. कांग्रेस नेता समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे, जिसके आधार पर पार्टी आगामी बिहार चुनावों के लिए ‘न्याय पत्र’ बनाएगी.”

पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) बिहार का भी दौरा करेंगे और दरभंगा में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और छात्रावासों का दौरा कर छात्रों से बातचीत करेंगे . 7 मई को पुलिस ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया, जब वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास के बाहर “प्रतिबंधित क्षेत्र” में प्रवेश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सुरक्षा पर जवाबदेही की मांग: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में तीखा हमला

प्रदर्शनकारी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE 3.0 परीक्षा परिणामों में विसंगतियों के समाधान की मांग कर रहे हैं, जिसमें अभ्यर्थी रिक्त पदों और परिणामों की घोषणा के मुद्दों को लेकर चिंतित थे. इससे पहले 7 अप्रैल को राहुल गांधी बेगूसराय में कांग्रेस की छात्र शाखा (एनएसयूआई) की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ रैली में शामिल हुए थे.

बिहार विधानसभा के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने वाले हैं. पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital