पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और पीएम शहबाज शरीफ.
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फि से फेक न्यूज (Fake News) के जरिए पाकिस्तानी वायु सेना की पीठ थपथपाई, लेकिन उनकी ये खुशी भी बहुत देर नहीं टिकी. दरअसल, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ब्रिटेन स्थित द डेली टेलीग्राफ के एक फर्जी पेज का हवाला देते हुए देश की वायु सेना की प्रशंसा की है. उन्होंने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि द टेलीग्राफ ने लिखा है कि पाकिस्तान की एयर फोर्स आसमान का बादशाह है. हालांकि जिस खबर का हवाला उन्होंने दिया, वह पूरी तरह से फेक न्यूज थी, और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थी.
फैक्ट चेक में Fake News का खुलासा
पाकिस्तान के अख़बार द डॉन की iVerify पाकिस्तानी टीम ने सामग्री की जांच की, जिसमें ये खबर पूरी तरह से फर्जी पाई गई. द डॉन की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स 10 मई से ही इस फोटो को शेयर कर रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर द डेली टेलीग्राफ़ अख़बार के पहले पन्ने पर पाकिस्तान एयर फ़ोर्स को भारत के साथ हाल ही में हुए तनाव के बीच “आसमान का बादशाह” बताया गया है. अख़बार में ऐसा कोई लेख प्रकाशित नहीं हुआ है और स्क्रीनशॉट फ़र्जी है.

खबर में गलतियों की भरमार
वायरल फोटो का विश्लेषण करते समय, टीम को कई विसंगतियां मिलीं, जिनमें वर्तनी की गलतियां, भाषा विसंगतियां भी पाई गईं. “Force” के बजाय “Fyaw…” और “performance” के बजाय “preformance”, “Advancement” के बजाय “Advancemend” लिखा गया है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ये टाइपोग्राफिकल और स्पेलिंग की गलतियां मुख्यधारा के अखबार के संपादकीय मानकों के अनुरूप नहीं हैं. पेज के लेआउट की तुलना द डेली टेलीग्राफ के आधिकारिक संस्करण से की गई. लेख की छवि नकली है और यूके स्थित प्रकाशन द्वारा ऐसा कोई लेख प्रकाशित नहीं किया गया है.
पाकिस्तानी पत्रकारों ने कहा- ये Fake News
इस तथ्य की जांच में पाकिस्तान में रहने वाले कई लोगों की आवाज़ भी शामिल थी. द नेशन के पत्रकार इमरान मुख्तार ने लिखा, “झूठी खबरें किस तरह सच्चाई को दबा देती हैं: आज सुबह, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सीनेट में अपने भाषण के दौरान इस झूठी खबर का हवाला देते हुए भारत पर PAF के प्रभुत्व के दावों का समर्थन किया. इसमें कोई संदेह नहीं है कि PAF ने वास्तव में प्रभुत्व जमाया है – लेकिन जिस तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा वह फर्जी है.”
एक अन्य एक्स यूजर्स अब्दुल वासी नाइक ने पोस्ट किया, “पाकिस्तान के कई विश्वसनीय पत्रकारों ने पूरे दिन इस तस्वीर को शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि यह डेली टेलीग्राफ का पहला पृष्ठ है, जिसका शीर्षक है ” PAF : आसमान का बादशाह. यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है.”
यह भी पढ़ें- Fact Check : पाकिस्तानी बोले- ‘हमारे हमले में Rafale उड़ा रहे भारतीय पायलट की जान गई’, PIB ने किया झूठ का पर्दाफाश
भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैलाना शुरू कर दिया है. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान झूठी खबरों के जरिए अपने नागरिकों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


