Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्वोत्तर भारत से उग्रवाद मिटा रही मोदी सरकार: मणिपुर में असम राइफल्स ने ढेर किए 10 उग्रवादी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

यह कार्रवाई उस समय की गई जब सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ उग्रवादी तत्व भारत-म्यांमार सीमा पर छिपे हुए हैं और वे किसी बड़ी साजिश की तैयारी में हैं. इसके बाद असम राइफल्स ने एक सटीक ऑपरेशन चलाकर इन उग्रवादियों को निशाना बनाया.

असम राइफल्स ने मणिपुर के चांदेल ज़िले में भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित न्यू समताल गांव के समीप एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम देते हुए 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया है. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और युद्ध सामग्री भी बरामद की है.

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 7 AK-47 राइफलें, 1 आरपीजी (RPG) लॉन्चर, 1 M4 राइफल, 4 सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (SBBL) राइफलें, गोली-बारूद, और अन्य युद्ध जैसे सामान जब्त किए हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई उस समय की गई जब सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ उग्रवादी तत्व भारत-म्यांमार सीमा पर छिपे हुए हैं और वे किसी बड़ी साजिश की तैयारी में हैं. इसके बाद असम राइफल्स ने एक सटीक ऑपरेशन चलाकर इन उग्रवादियों को निशाना बनाया.

बताया जा रहा है कि मणिपुर के सीमावर्ती इलाकों में हाल के दिनों में उग्रवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई थी, जिस पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं. असम राइफल्स की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे सीमा पर सक्रिय उग्रवादी नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है और भविष्य में किसी बड़े हमले की आशंका को टालने में मदद मिली है.


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट बढ़ाने पर विचार कर रही मोदी सरकार, आधुनिक तकनीक और हथियारों पर भारत का फोकस


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital