Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हरियाणा: ISI के लिए जासूसी कर रहा युवक कैथल से गिरफ्तार, 6 महीने पहले गया था पाकिस्तान

कैथल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आस्था मोदी ने बताया कि आरोपी करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान गया था, जहां वह पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में आया था.

महिला शिक्षिका गिरफ्तार

हरियाणा के कैथल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव मस्तगढ़ निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह ढिल्लो को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

कैथल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आस्था मोदी ने बताया कि आरोपी करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान गया था, जहां वह पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में आया था.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक देवेंद्र सिंह पंजाब के पटियाला स्थित खालसा कॉलेज में एमए (राजनीति विज्ञान) का छात्र है और वह देश की सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां, खासकर पटियाला मिलिट्री कैंट की तस्वीरें, पाकिस्तान भेज रहा था. इसके बदले में उसे पाकिस्तान से भारी रकम मौज-मस्ती के लिए दी जा रही थी.

12 मई को हुई गिरफ्तारी

देवेंद्र को 12 मई को तब गिरफ्तार किया गया था, जब उसने अपनी फेसबुक आईडी पर पिस्तौल और बंदूकों के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं. पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था.

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही, उसके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने सूचनाओं के बदले में कितनी रकम प्राप्त की. एसपी आस्था मोदी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि और जानकारी जुटाई जा सके.

इसी सप्ताह एक और आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

गौरतलब है कि इसी सप्ताह हरियाणा के पानीपत से भी नौमान इलाही नामक युवक को पाकिस्तानी एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था और सूचनाओं के बदले पैसे अपने जीजा और कंपनी के ड्राइवर के खातों में मंगवाता था.

इसके अलावा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पंजाब से भी दो संदिग्ध जासूसों को पकड़ा जा चुका है. हरियाणा पुलिस की यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे पाकिस्तान की खुफिया साजिशों पर एक और बड़ा पर्दाफाश हुआ है.


ये भी पढ़ें: एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital