Bharat Express DD Free Dish

King के स्टारकास्ट में दीपीका पादुकोण और सुहाना खान के साथ जुड़ीं अब ये एक्ट्रेस, शाहरुख खान के साथ पहले रही है जबरदस्त जोड़ी

सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ अब ये एक्ट्रेस 19 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म में पहले से ही सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सितारे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी.

King

King: पठान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद शाहरुख खान इन दिनों फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खास बात ये है कि ‘किंग’ से शाहरुख की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट से आए दिन एक नया नाम जुड़ रहा है. पिछले दिनों इसमें अनिल कपूर की एंट्री हुई. उनके बाद जैकी श्रॉफ का नाम फिल्म से जुड़ा. फिर जयदीप अहलावत ने बतौर विलेन एंट्री ली और अब फिल्म का स्तर और बढ़ गया है. दरअसल, अब एक और एक्ट्रेस भी इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं, जो शाहरुख के साथ पहले भी हिट फिल्में दे चुकी हैं.

फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर

किंग फिल्म के बारे में बता दें कि इसमें शाह रुख के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. सिनेमा लवर्स जानते हैं कि इस फिल्म की कास्ट थोड़ी बड़ी है. दरअसल, किंग में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. खैर, अब इस फिल्म की कास्ट और बड़ी हो गई है.

किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी रानी मुखर्जी

रिपोर्ट के मुताबिक, शाह रुख खान की किंग में रानी मुखर्जी नजर आएंगी. दरअसल, एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा एक अहम कैमियो के लिए बनी है. शाह रुख और रानी ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है. इसमें कभी खुशी कभी गम, कुछ-कुछ होता है और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में काम किया है. अब दोनों एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि रानी मुखर्जी सुहाना खान की मां की भूमिका निभाएंगी.

ये भी पढ़ें: Sindoor Ki Lalkaar: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मनोज तिवारी का भारतीय सेना को समर्पित देशभक्‍ति गीत, देखिए VIDEO

शाहरुख के साथ इन फिल्मों आ चुकीं है नजर

रानी मुखर्जी और शाहरुख खान ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘चलते चलते’, ‘पहेली’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘वीर-जारा’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है. रानी ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जीरो’ में भी कैमियो किया था. लेकिन, ‘कभी अलविदा ना कहना’ उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें वह शुरू से लेकर अंत तक साथ दिखे थे. इसलिए वो अब 19 साल बाद एक साथ काम करने के लिए फिर से तैयार हैं.

कब शुरू होगी किंग की शूटिंग?

शाह रुख खान स्टारर किंग फिल्म की कास्ट फाइनल हो चुकी है. यही कारण है कि मेकर्स इसकी शूटिंग पर काम शुरू करने की तैयारी में हैं. 20 मई से मुंबई में किंग फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. इसके बाद यूरोप में फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन शूट होगा. रिलीज डेट की बात करें, तो फिल्म अगले साल यानी 2026 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. बता दें कि इसमें शाह रुख की सीधी टक्कर अभिषेक बच्चन के किरदार से होगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read