Urdu Conclave 2026

India-Pak Ceasefire: क्या आज खत्म हो रहा है भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर? भारतीय सेना ने बताई सच्चाई, आप भी जान लीजिए

भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि कुछ मीडिया हाउस में यह रिपोर्ट चल रही है कि आज भारत-पाक सीजफायर खत्म हो रहा है. जबकि, ऐसा नहीं है. ऐसी खबरें पूर्ण रूप से गलत हैं.

Ceasefire

भारतीय सेना

भारतीय सेना ने उन अफवाहों का खंडन कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (Ceasefire) खत्म हो रहा है. भारतीय सेना ने कहा कि यह महज बस अफवाह है और सीजफायर खत्म नहीं हो रहा है.

सेना ने किया दावे का खंडन

भारतीय सेना ने कुछ मीडिया हाउस के इस दावे का खंडन किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर रविवार को समाप्त हो रहा है. इसके अलावा, भारतीय सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच कथित तौर पर डीजीएमओ स्तर की वार्ता पर भी स्पष्टीकरण दिया है.

Ceasefire खत्म होने का किया जा रहा दावा

भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि कुछ मीडिया हाउस में यह रिपोर्ट चल रही है कि आज भारत-पाक सीजफायर खत्म हो रहा है. जबकि, ऐसा नहीं है. ऐसी खबरें पूर्ण रूप से गलत हैं. वहीं, डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) स्तर की बातचीत पर सेना ने कहा कि आज कोई बातचीत निर्धारित नहीं की गई है. सेना ने साफतौर पर स्पष्ट रूप से कहा है कि 12 मई को भारत-पाक के डीजीएमओ के बीच जो सीजफायर को लेकर बातचीत हुई, उसमें कोई समाप्ति तिथि निर्धारित नहीं की गई है. यानी यह अनिश्चित काल तक जारी रहेगा.

ज्ञात हो कि भारत-पाक के सीजफायर को लेकर कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से खबरें चलाई गई कि आज भारत-पाक के डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी है और इसका मुख्य उद्देश्य भारत-पाक के सीजफायर खत्म होने को लेकर है. हालांकि, भारतीय सेना ने इन सभी खबरों को झूठा करार दिया है.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान की करतूत बताने के लिए विदेश जाएंगे सांसद, शशि थरूर से लेकर सुप्रिया सुले तक…जानें कौन किस देश की करेगा यात्रा 

सेना ने शुरू किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया. बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाकार ड्रोन और मिसाइल दागे गए. लेकिन, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल को हवा में ही नाकाम कर दिया. सेना ने पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read