Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चाबहार पोर्ट और क्षेत्रीय शांति पर भारत-ईरान के बीच उच्चस्तरीय बातचीत, अजीत डोभाल और ईरानी सुरक्षा प्रमुख के बीच हुई टेलीफोनिक चर्चा

भारत और ईरान के बीच रणनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली अकबर अहमदियान से टेलीफोन पर बातचीत की.

भारत और ईरान के बीच रणनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली अकबर अहमदियान से टेलीफोन पर बातचीत की. इस बातचीत की जानकारी भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर शेयर की.

बातचीत के दौरान अजीत डोभाल ने ईरान की क्षेत्रीय स्थिरता में निभाई जा रही रचनात्मक भूमिका की सराहना की और भारत-ईरान द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई. विशेष रूप से, चाबहार पोर्ट और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) जैसे महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया गया.

अजित डोभाल ने ईरान द्वारा लगातार दी जा रही सहायता और समर्थन के लिए धन्यवाद भी प्रकट किया. जवाब में, डॉ. अली अकबर अहमदियान ने कहा कि भारत और ईरान दो प्राचीन सभ्यताएं हैं जिनके बीच गहरे ऐतिहासिक, राजनीतिक और आर्थिक संबंध हैं. उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और रणनीतिक परियोजनाओं को तेजी से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-ईरान सहयोग व्यापक क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में है.

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत और ईरान के बीच चाबहार पोर्ट को लेकर नए समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए हैं, जो क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी को नया आयाम देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: सिंध में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी अबू सैफुल्लाह, भारत में कई हमलों का था मास्टरमाइंड


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest