Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar News: पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चूहों का आतंक, कुतर डाली मरीज की पैरों की उंगलियां

बिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चूहों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. यहां एक मरीज के पैरों की उंगलियां चूहों ने कुतर दीं. अभी तक अस्पताल प्रशासन ने चूहे के आतंक से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किया है.

Bihar News

Bihar News: पटना सिटी स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार वजह कोई और नहीं बल्कि अस्पताल में चूहों का बढ़ता आतंक है. एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना में अस्पताल में भर्ती एक मरीज के पैर की सभी पांचों उंगलियां चूहों ने कुतर डालीं।

मरीज के पैरों की उंगलियां चूहों ने कुतर डाले

यह घटना अस्पताल की लापरवाही और प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती है. पीड़ित मरीज अवधेश कुमार, नालंदा के निवासी हैं, जो पैर की हड्डी टूटने के कारण पिछले 21 दिनों से हड्डी रोग विभाग में भर्ती हैं. शनिवार रात को जब मरीज बेड पर सो रहे थे, तभी चूहों ने उनके पैर की उंगलियों को बुरी तरह से कुतर डाला.

अस्पताल में बढ़ी चूहों की संख्या

इस भयावह घटना की पुष्टि खुद अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. रश्मि प्रसाद ने की है. उन्होंने माना कि अस्पताल में चूहों की संख्या अत्यधिक है, जिसके कारण यह घटना हुई. अधीक्षिका ने यह भी बताया कि अस्पताल प्रबंधन पहले भी चूहों से निपटने के लिए प्रयास कर चुका है, लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण से बाहर है.

ये भी पढ़ें: रिलायंस और बीपी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, गैस भंडार विवाद गहराया

स्वास्थ्य सेवा पर सवाल

सरकारी अस्पतालों की यह दुर्दशा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है. जहां एक ओर मरीज इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर निर्भर होते हैं, वहीं ऐसी घटनाएं उनके जीवन को खतरे में डाल रही हैं. अब सवाल यह है कि—क्या यह एक अकेली घटना है, या फिर बिहार के अस्पतालों में ऐसी लापरवाहियां आम हो चुकी हैं?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital