एल्डिको सेंटर में परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक के बैनर तले "साउंड वेव्स" एनुअल प्रोग्राम का आयोजन.
- दिल्ली से कैमरा-पर्सन धर्मेंद्र गौतम के साथ मोहित शुक्ला.
SOUNDWAVES 2025 In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एल्डिको सेंटर स्थित पियानो मैन हॉल में ‘परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक’ के बैनर तले “साउंड वेव्स 2025” एनुअल प्रोग्राम आयोजित किया गया. इस दौरान टीनेजर्स ने वेस्टर्न म्यूजिक पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
शान, साद्यांत, नयनतारा, कबीर और निर्वाण जैसे युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से समा बांध दिया. कार्यक्रम में लेडी गागा, ब्रूनो मार्स, मेटालिका, जैक्सन 5 और मंकीज जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे विदेशी मेहमानों ने भी खूब सराहा.
यह भी पढ़िए: दिल्ली में ‘मिलेनियल चेंज मेकर्स’ कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स का आयोजन, होनहार बच्चों का दिखा जलवा
वेस्टर्न म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति
“साउंड वेव्स 2025” में कलाकारों ने “डाई विद अ स्माइल”, “टॉप ऑफ द वर्ल्ड”, “डांसिंग क्वीन”, “फोटोग्राफ”, “फिक्स यू”, “रेडियोएक्टिव”, “डू आई वाना नो”, “सेंड माई लव”, “फायर”, “अंटिल आई फाउंड यू”, “सुपरस्टिशन”, “जेलहाउस रॉक”, “हूज लविंग यू” और “समबडी टू लव” जैसे गीतों पर परफॉर्मेंस दी.
वेद, आयलिन, मिरा, विहान, नाथन, कियारा, अनन्या, कशवी, एमाइरा, महिरा, दृदा, क्षिरजा, आर्यन, सईशा, प्रांशी, अदा, निरमाया, मत्तन, वरिश, डीना, समर, आल्डिको हाल में मौजूद दर्शकों को अपनी प्रस्तुतियों से झूमने पर मजबूर कर दिया.
यह भी पढ़िए: शास्त्रीय गायिका-कथक डांसर ऊर्जा अक्षरा और शास्त्रीय गायक साद्यांत की प्रस्तुति, Video देखिए कैसे बांधा समां

परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक
परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक की स्थापना 2003 में डीना राल्टे और उनके पति ने की थी. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में संगीत, खासकर वेस्टर्न म्यूजिक के प्रति रुचि जगाना था. आज यह संस्थान दिल्ली-एनसीआर समेत देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. ऐसा कहा जाता है कि यह दिल्ली का पहला ऐसा स्कूल है जो वेस्टर्न म्यूजिक की शिक्षा पर केंद्रित है. यहां हुए आज के आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगीत हर भाषा, सभ्यता और मूड को जोड़ने का सबसे खूबसूरत माध्यम है.
यह भी पढ़िए: गायक साद्यांत कौशल ने दी शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति, Bharat Express पर यहां देखिए VIDEO
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




