Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिग बी ने ‘अग्निवीरों’ को दी श्रद्धांजलि, भारत की GDP पर जताया गर्व और पिता की पंक्तियां की साझा

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट कर विश्व में भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनने की सराहना की है. साथ ही बिग बी ने भारतीय सेना को अग्निवीर कहकर श्रद्धांजलि भी दी है.

Amitabh Bachchan

Amitabh bachchan- bharat express

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ना सिर्फ सिनेमा के महानायक हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहते हैं. वे एक्स (पहले ट्विटर) पर अक्सर अपने विचार और भावनाएं साझा करते रहते हैं. इस बार उन्होंने देशभक्ति से भरी कुछ पोस्ट्स के जरिए लोगों का दिल जीत लिया है.

भारत की आर्थिक तरक्की पर बिग बी का गर्व

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी खुशी जताई. उन्होंने एक्स पर बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने अमेरिका, चीन और जर्मनी को टॉप तीन अर्थव्यस्थाएं बताया और भारत को चौथे नंबर पर रखा.

बिग बी ने देशों की GDP का किया जिक्र

बिग बी ने लिखा, “भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अमेरिका, चीन, जर्मनी और अब भारत. अगले 2.5 से 3 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है.” उन्होंने देशों की GDP का जिक्र भी किया: अमेरिका: $30.51 ट्रिलियन, चीन: $19.23 ट्रिलियन, जर्मनी: $4.74 ट्रिलियन, भारत: लगभग $4 ट्रिलियन.

‘अग्निवीरों’ को दी सलामी

अमिताभ बच्चन ने अपनी एक और पोस्ट में भारतीय सैनिकों को ‘अग्निवीर’ कहकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”अग्निवीर जिंदाबाद!! जय भारत माता की!! जय हिंद!” यह पोस्ट देशप्रेम की भावना से भरी थी और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

पिता की कविता की पंक्तियों से जोड़ा भाव

बिग बी ने अपने पिता, हरिवंश राय बच्चन की एक भावुक कविता की पंक्ति भी शेयर की. उन्होंने लिखा “किसको दोष दे, और किसको बताऊं अपना दुख, जब मिट्टी मिट्टी के साथ अन्याय करती है.”यह पंक्ति लोगों के दिल को छू गई.

आतंकवाद पर भी रखी अपनी बात

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने पहले कुछ संकेतात्मक पोस्ट किए, लेकिन 11 मई को उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर खुलकर बात की. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital