Urdu Conclave 2026

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर दाखिल की याचिका, राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केंद्र सरकार से राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक और धरोहर घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है. उन्होंने सरकार पर जवाब न देने का आरोप भी लगाया…

Subramanian Swamy

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की है. स्वामी ने याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे दी वह राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक और राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग पर वाली याचिका पर जल्द फैसला ले. सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी याचिका में कहा है कि केंद्र सरकार राम सेतु को किसी भी तरह के दुरुपयोग, प्रदूषण या अपवित्रता से बचाने के लिए बाध्य है.

स्वामी ने अपनी याचिका में कहा है कि कोर्ट के 2023 के आदेश के अनुसार उन्होंने रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर अर्जी दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक कोई फैसला नही लिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर कहा था कि वह राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने की प्रक्रिया में है और सरकार इस पर विचार कर रही है. जिसके बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी को निर्देश दिया था कि वह इससे जुड़े अतिरिक्त सबूत मंत्रालय को दे सकते है.

स्वामी ने कहा था कि वे मंत्रालय को पहले भी कई पत्र भेज चुके है. लेकिन उन्हें किसी का जवाब नही आया. दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने रामसेतु को ऐतिहासिक स्मारक के रूप में मान्यता देने के लिए याचिका दायर की थी. अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि राम सेतु लाखों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘आप’ ऑफिस आवंटन रद्दीकरण मामले में केंद्र को नोटिस जारी किया, 12 अगस्त को अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read