Bharat Express DD Free Dish

Sarkari Naukri: ग्रेजुएशन पास वालों के लिए बिहार में ऑफिसर पदों पर निकली भर्तियां, 1.40 लाख तक होगी मंथली सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

BPSC ASO Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 41 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 29 मई से 23 जून 2025 तक ऑनलाइन होंगे. पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य जानकारियां यहां पढ़ें…

BPSC ASO Recruitment 2025

BPSC ASO Recruitment 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

यह एक ऑफिसर लेवल की प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2025 से bpsconline.bihar.gov.in पर शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि भी यही है.

Bihar ASO Bharti 2025: पदों का विवरण

BPSC द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 41 रिक्त पद शामिल हैं, जिनकी श्रेणीवार जानकारी नीचे दी गई है:

श्रेणी रिक्तियां

  • अनारक्षित (UR) 16
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 04
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 01
  • पिछड़ा वर्ग (BC) 09
  • पिछड़ा वर्ग महिला 01
  • अनुसूचित जाति (SC) 09
  • अनुसूचित जनजाति (ST) 01

BPSC ASO Recruitment 2025 Official Notification Download PDF

BPSC ASO 2025: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है. इसके अलावा किसी अन्य अतिरिक्त योग्यता की आवश्यकता नहीं है.

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु:
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 37 वर्ष
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 40 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट का प्रावधान रहेगा.

वेतनमान (Salary Structure)

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के अंतर्गत ₹44,900 से ₹1,42,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • ASO पद के लिए चयन दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा:
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – स्क्रीनिंग के लिए आयोजित की जाएगी.
  • मुख्य परीक्षा (Mains) – प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹600
  • एससी/एसटी/पीएच/बिहार की महिला उम्मीदवार: ₹150

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

BPSC की इस भर्ती के साथ-साथ बिहार पंचायती राज विभाग (PRD) ने भी टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी बिहार में निकलने वाली नई नौकरियों की साप्ताहिक सूची भी चेक कर सकते हैं, ताकि समय रहते आवेदन किया जा सके. अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

ये भी पढ़ें: Corona का कैसे बढ़ता जा रहा ख़तरा, कैसे करें बचाव

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read