Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी के ‘स्वदेशी मंत्र’ को अपनाएगा गांधीनगर, लोग बोले- ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में ‘गुजरात शहरी विकास योजना’ की 20वीं वर्षगांठ पर वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया. उनके प्रेरणादायक संबोधन से स्थानीय लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर में ‘गुजरात शहरी विकास योजना’ के 20वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया था. यहां उन्हें सुनने और देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पीएम मोदी ने एक बार फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया. इस पर गांधीनगरवासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें काफी प्रेरित किया है.

कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. कुछ लोगों ने प्रण लिया कि वे जन-जन में वोकल फॉर लोकल अभियान को घर-घर पहुंचाएंगे. विदेशी सामानों का इस्तेमाल न करते हुए स्वदेशी को अपनाएंगे.

‘चुनौतियां आती हैं तो घबराने की जरूरत नहीं’

एक महिला प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी के संबोधन से बहुत कुछ सीखने को मिला है. उन्होंने बताया कि अगर किसी काम को करने के पीछे चुनौतियां आती हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. उस काम को पूरी ईमानदारी से करने की जरूरत है. सफलता एक दिन आपको जरूर मिलेगी.”

‘पीएम मोदी की नीतियों पर खुद से ज्यादा भरोसा’

अनीता भानुशाली ने कहा कि हमें पीएम मोदी की नीतियों पर खुद से ज्यादा भरोसा है. जब भारत-पाक के बीच तनाव था तो कच्छ में माहौल ठीक नहीं था. लेकिन, हमें पीएम पर भरोसा था कि हमें कुछ नहीं होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंची मनीषा भानुशाली ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कही गई बातों को प्रेरक माना. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, इससे हमें काफी प्रेरणा मिली. हमें अपनी भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व की अनुभूति हुई है.”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम गुजरात के दौरे पर

एक स्थानीय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया है. वोकल फॉर लोकल मुझे काफी प्रेरित कर रहा है. हमने प्रण लिया है कि आज से विदेशी सामानों का इस्तेमाल नहीं करेंगे बल्कि, स्वदेशी सामानों का इस्तेमाल किया जाएगा.

जिग्ना ने कहा कि पीएम मोदी की सारी बातें अच्छी लगती हैं. भारत तेजी से प्रगति कर रहा है. पीएम ने स्वदेशी चीजों को अपनाने की अपील की है. यह संदेश हम घर-घर लेकर जाएंगे.

ये भी पढ़ें: हमने कोरोना से लेकर प्राकृतिक आपदा तक झेली, तब बने दुनिया के चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था: PM Modi

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital