Urdu Conclave 2026

Aamir Khan की आखिरी फिल्म होगी ‘महाभारत’? एक्टर ने दिया हिंट, बोले- इसके बाद शायद मैं कुछ…

आमिर खान ने बताया कि ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर काम शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जिसे कई फिल्मों में बनाया जाएगा.

Aamir Khan

Aamir Khan: भारत के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक आमिर खान ने हाल ही में अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के बारे में रोमांचक खबर शेयर की. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन’ पर की रिलीज के बाद अपनी ड्रीम फिल्म ‘महाभारत’ पर काम शुरू करने का सोच रहे हैं. इसले अलावा उन्होंने हिंट दिया कि यह उनका आखिरी फिल्म भी हो सकता है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी आखिरी फिल्म क्या चाहते हैं.

सितारे जमीन के बाद महाभारत पर करेंगे काम (Aamir Khan) 

आमिर एक पॉडकास्ट में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी लाइफ और करियर से जुड़ी कई बारें शेयर की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वो अपनी आखिरी फिल्म बनाएंगे तो वो कैसी होगी? इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि वो ‘सितारे जमीन’ पर की रिलीज के बाद ‘महाभारत’ बनाने पर काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वो इसके बाद किसी और प्रोजेक्ट को नहीं बना पाएंगे.

क्या आमिर की आखिरी फिल्म होगी महाभारत?

कई लोगों को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि आमिर कि महाभारत उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है. उन्होंने कहा कि शायद इसे करने के बाद मुझे लगेगा कि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मैं इसके बाद कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि इस फिल्म का कंटेंट ऐसा ही होने वाला है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं काम करते हुए मरूंगा, लेकिन चूंकि आप पूछ रहे हैं, इसलिए यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं सोच सकता हूं. शायद इसके बाद मुझे लगेगा कि मुझे कुछ और करने की जरूरत नहीं है.’

ये भी पढ़ें: कमल हासन का कन्नड़ भाषा पर दिए बयान के बाद कर्नाटक में फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज़ को लेकर थिएटर मालिकों को धमकी, KFCC ने लगाया बैन

महाभारत के लिए लगेंगे कई डारेक्टर

इससे पहले एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि महाभारत को एक ही फिल्म में दिखाना मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं इसे कई फिल्मों में बनाना चाहता हूं. और शायद हमें कई डायरेक्टरों की जरूरत भी पड़ेगी ताकि हम इसे एक तय समय में पूरा कर सकें. अगर हम एक-एक करके बनाएंगे तो बहुत साल लग जाएंगे. जैसे Lord of the Rings की तीनों फिल्में एक साथ शूट हुई थीं, वैसे ही कुछ हम भी कर सकते हैं.”

क्या है सितार जमीन पर की कहानी?

सितारे जमीन पर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे तारे जमीन पर का सीक्वल माना जा रहा है। इस फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच का किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ हैं एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और 10 नए कलाकार. फिल्म का निर्देशन किया है आर. एस. प्रसन्ना ने और प्रोड्यूस किया है आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने. यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read