Bharat Express DD Free Dish

‘बस आप ये मत करो’, नेटफ्लिक्स ने फिल्म Sitaare Zameen Par के लिए आमिर खान को दिया 100 करोड़ से भी बड़ा ऑफर

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब इस फिल्म के लिए ओटीटी राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने खजाना खोल दिया है और डबल कीमत देने को तैयार है.

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जो 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. यह फिल्म आमिर की तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी होगी, आखिरी बार उन्हें 2022 की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था.

नेटफ्लिक्स ने दिखाई दिलचस्पी (Sitaare Zameen Par)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल करने के लिए बड़ा दांव खेला है. खबरों की मानें तो शुरुआत में जहां 50 से 60 करोड़ रुपये का ऑफर था, वहीं अब ट्रेलर की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए ये रकम बढ़ाकर 125 करोड़ रुपये कर दी गई है. फिलहाल आमिर खान की ओर से इस डील को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या यूट्यूब पर भी होगी रिलीज?

हाल ही में ऐसी अफवाहें भी थीं कि आमिर इस फिल्म को ओटीटी के बजाय यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत रिलीज कर सकते हैं. हालांकि, एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में आमिर ने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म सबसे पहले सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Vibhu Raghave Death: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद टीवी एक्टर विभु राघव हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

जेनेलिया डिसूजा के साथ नई जोड़ी (Sitaare Zameen Par)

‘सितारे जमीन पर’ में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी. ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 जून को दस्तक देगी. फिल्म में आपको आमिर खान संग जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी. सितारे जमीन पर के ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

-भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read