Urdu Conclave 2026

Aaj Ka Rashifal 6 June 2025: निर्जला एकादशी के दिन किन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा? जानिए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 June 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में चलिए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: आज शशि आदित्य योग से चमकेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 June 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 06 जून दिन शुक्रवार है. आज गंगा दशहरा भी मनाया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

06 June 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 06 June 2025)

1. मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. दोस्तों और रिश्तेदारों का आपको पूरा साथ मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर उसमें उन्हें जीत मिलते दिख रही है.

2. वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे तो आप भविष्य को लेकर कुछ दिन खर्च आसानी से कर पाएंगे. आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है.

3. मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अपने कामों को लेकर समझदारी से काम लेना होगा. आज के दिन आपके आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा. आपकी इच्छा पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा.

4. कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आर्थिक मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरतें. आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी. परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा.

5. सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा. आपके मन में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा. पैसे से संबंधित मामलों को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है. आपका कोई मित्र धन को लेकर आपको मार्गदर्शन दे सकता है.

6. कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से नाम कमाने के लिए रहेगा. विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा नाम करेंगे. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे.

7. तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा. राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं. संतान के संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

8. वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. सेहत के मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा. बिजनेस में कुछ उलझनें रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे.

9. धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है् आपके नेतृत्व क्षमता भी बेहतर रहेगी. आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा. आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे. आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं.

10. मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी. आप अपने मित्रों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं.

11. कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है. आपको मानसिक तनाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा. आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे. आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है.

12. मीन (Pisces)

आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी. आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें. शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से आपको कोई नुकसान होने की संभावना है. आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता बनी हुई थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read