Urdu Conclave 2026

Aaj Ka Panchang 08 June 2025: आज रवि प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 08 June 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ऐसे में आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 08 जून, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 08 June 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 08 जून, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

08 जून, रविवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 08 June 2025)

08 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है. त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 09:36 मिनट तक रहेगी. साथ ही आज प्रदोष व्रत है. आज दोपहर 12:18 मिनट तक परिध योग रहेगा. साथ ही आज दोपहर 12:42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गया है.

08 June 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि– 8 जून 2025 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी
  • परिध योग – 8 जून को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक
  • स्वाती नक्षत्र -8 जून को सुबह दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक
  • 8 जून व्रत-त्योहार– आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है.
  • अभिजीत मुहूर्त- 8 जून को दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:33 से शाम 07:17 तक
  • मुंबई- शाम 05:35 से शाम 07:14 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:38 से शाम 07:24 तक
  • लखनऊ- शाम 05:15 से शाम 06:58 तक
  • भोपाल- शाम 05:23 से शाम 07:05 तक
  • कोलकाता- शाम 04:39 से शाम 06:20 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:42 से शाम 07:23 तक
  • चेन्नई- शाम 04:57 से शाम 06:34 तक
  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 5:44 AM
  • सूर्यास्त – 7:07 PM
  • चन्द्रोदय – Jun 08 4:45 PM
  • चन्द्रास्त – Jun 09 3:48 AM

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read