Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मोहाली में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जसबीर सिंह को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था.

jasus YouTuber Jasbir Singh

jasus YouTuber Jasbir Singh

मोहाली, पंजाब: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जसबीर सिंह को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया.

मामले में जसबीर सिंह के वकील मोहित ने जानकारी दी कि, “उन्हें अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए 14 दिन की न्यायिक रिमांड दे दी है. अब हमारे पास जमानत के अधिकार की शुरुआत हो गई है. इस पर चर्चा कर हम जल्द ही जमानत याचिका दायर करेंगे.”

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जसबीर सिंह पर किन साक्ष्यों के आधार पर जासूसी का मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं.

यूट्यूबर जसबीर सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय थे और विभिन्न मुद्दों पर वीडियो बनाते थे. गिरफ्तारी के बाद उनके चैनल और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के लीक होने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है.

फिलहाल जसबीर सिंह मोहाली जेल में बंद हैं और अगली सुनवाई में जमानत याचिका पर बहस की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital