Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shri Kalki Dham: PM मोदी द्वारा पूजित पवित्र शिलाओं की भूगर्भ स्थापना 11 जून को, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती कराएंगे अनुष्‍ठान

श्री कल्कि धाम में पीएम मोदी द्वारा पूजित शिलाओं की भूगर्भ स्थापना 11 जून 2025 को होगी. शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में यह अनुष्ठान सनातन धर्म के पुनर्जागरण का प्रतीक बनेगा.

Shri Kalki Dham pm modi yogi

Sambhal News: उत्‍तर प्रदेश में संभल जनपद स्थित श्री कल्कि धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूजित पवित्र शिलाओं की भूगर्भ स्थापना 11 जून 2025 को प्रातः 10 बजे की जाएगी. यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य और मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा.

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति रहेगी. आयोजन को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह और धार्मिक श्रद्धा का वातावरण है. इस कार्यक्रम को सनातन धर्म की परंपरा, संस्कृति और आस्था के पुनः जागरण के रूप में देखा जा रहा है.

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं और मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे इस महापर्व को अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचाने में सहयोग करें. संवाददाता और छायाकारों को आमंत्रित किया गया है कि वे कार्यक्रम की कवरेज कर इस ऐतिहासिक पल को जन-जन तक पहुंचाएं.

Kalki Dham

यह आयोजन सनातन धर्म की परंपरा, संस्कृति और आस्था के पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है. क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल है. 2024 में पीएम मोदी ने कल्कि धाम में शिलादान किया था, उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे थे.

यह भी पढ़िए: बहराइच में मेला महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लगेगा— CM योगी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital